ePaper

शाकिब और महमुदुल्लाह के शतक से बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

Updated at : 10 Jun 2017 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
शाकिब और महमुदुल्लाह के शतक से बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

कार्डिफ : शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह के बेजोड़ शतक की बदौलत बांग्लादेशने चैंपियंस ट्राफी के तहत खेले गये ग्रुपए के एक लीग मैच मेंन्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. एक समय जीत के लक्ष्य 266 रनों का पीछाकरते बांग्लादेश की हालत काफी पतली थी. बांग्लादेश के शुरू के […]

विज्ञापन

कार्डिफ : शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह के बेजोड़ शतक की बदौलत बांग्लादेशने चैंपियंस ट्राफी के तहत खेले गये ग्रुपए के एक लीग मैच मेंन्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. एक समय जीत के लक्ष्य 266 रनों का पीछाकरते बांग्लादेश की हालत काफी पतली थी. बांग्लादेश के शुरू के चार विकेट मात्र 33 रन पर गिर गये थे. इसके बाद महमुदुल्लाह और शाकिब ने पांचवें विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को हार के कगार से उबारते हुए जीत दिला दी. शाकिब ने 114 रनों की पारी के दौरान 115 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एकछक्का जड़े. महमुदुल्लाह ने 102 रन की नाबाद पारी के दौरान 107 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के उड़ाये. इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी.

इससेपहले न्यूजीलैंडके तेज गेंदबाज टीम साउदी ने बांग्लादेश के शुरू के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन कारास्ता दिखाया.उससमय बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर मात्र 12 रन था. एडम मिल्न ने एक विकेट झटका. बांग्लादेश के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज तमीम इकबाल बिना खाता खोले ही पवोलियनलौटे. तमीम को साउदी ने एलबीडब्ल्यूकिया. सब्बीररहमानआठ रन बनाकर रोंची केहाथों कैच आउटहुए. सौम्य सरकारसिर्फ तीन रन बनाकर आउट हुए. मुशफीकुर रहमान 14 रन बनाकर मिल्न की गेंद पर आउट हुए.

इससे पहले न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच भारतीय समयानुसार तीन बजे शुरू होना था, लेकिन आउटफील्ड गीली होने के कारण इसमें देरी हुई. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर की बल्लेबाजी मेंआठविकेट के नुकसान पर 265 रनका स्कोर खड़ा किया.न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 63 रन रॉस टेलर ने बनाये. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने 57 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से मोश्दीक हुसैनसबसे सफल गेंदबाजरहे. मोश्दीक ने तीन ओवर की गेंदबाजी मेें मात्र तेरह रन देकर तीन बल्लेबाजोें को पवेलियन का रास्ता दिखाया.तस्कीन अहमद ने 43 रन देकर दो तथा मुस्तफीर रहमान औररूबेल हुसैन ने क्रमश: 52 और 60 रन देकरएक-एक विकेट झटके. न्यूजीलैंड की ओर से उद्घाटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिलऔर ल्यूक रोंची नेक्रमश: 33और 16 रनों की पारी खेली. गुप्तिल कोरूबेल ने पगबाधा आउटकिया. रोंची मुस्तिफिजुर के हाथों तस्कीन अहमद की गेंद पर आउट हुए.

न्यूजीलैंडकीआेर से नील ब्रूमने 36 रन बनाये. ब्रूम को माेस्दीकहुसैन ने आउट किया.छठे विकेट के रूप में कोरी एंडरसन आउट हुए. एंडरसन बैगैर खाता खोले आउट हुए. सातवां विकेट जेम्स नीशाम केरूप मेंगिरा. उन्हें भी माेस्दीक ने ही आउट किया. आठवें विकेट के रूप में एडम मील आउट हुए. मील केवल आठ रन हीबनासके.

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट रॉस टेलर के रूप में गिरा. टेलर ने 82 गेंदों का सामना किया और छह चौकों की मदद से 63 रनों की पारी खेली.टेलर को तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर मुस्तिफिजुर के हाथों कैच कराया. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्यसन 69 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से57 रन बनाकर तीसरे खिलाड़ी के रूप में रनआउटहुए. चैंपियंस ट्रॉफी में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को यह मैच जीतना जरूरी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola