La Liga का खिताब बार्सिलोना ने 29वीं बार किया अपने नाम, रियल मैड्रिड को 2-0 से हराया

ट्रॉफी उठाते हुए बार्सिलोना की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
एफसी बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को 2-0 से हराते हुए ला लीगा के खिताब को अपने नाम किया. बार्सिलोना ने यह 29वीं बार ला लीगा की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है.
La Liga: ला लीगा का खिताब एक बार फिर बार्सिलोना ने अपने नाम किया. एफसी बार्सिलोना ने एल क्लासिको में रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर चैंपियन बनी. बार्सिलोना ने इस ट्रॉफी पर 29वीं बार कब्जा जमाया है. हालांकि, इस मुकाबले में बार्सिलोना अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरी थी. उसके बाद भी बार्सिलोना ने खिताब अपने नाम किया.
टीम के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. वहीं इसके साथ फेडेरिको वाल्वरडे भी इस टीम का हिस्सा नहीं बन सके. मुकाबले से पहले वॉर्मअप के दौरान डीन हुइजसेन को भी कुछ समस्या हुई. जिसके बाद वो इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हो सके.
9वें मिनट पर बार्सिलोना ने किया पहला गोल
बार्सिलोना के लिए पहला गोल 9वें मिनट पर हुआ. इस गोल की नींव फेरान टोरेस ने रखी. उन्होंने एंटोनियो रुडिगर से फाउल करवाया. जिसका फायदा मार्कस रैशफोर्ड ने उठाया. रैशफोर्ड ने एक जोरदार किक मारा, जिसे गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे.
उसके बाद बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल टोरेस ने 18वें मिनट पर किया. इस गोल के साथ बार्सिलोना की बढ़त 2-0 की हो गई. इसके बाद बार्सिलोना की टीम ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और रियल मैड्रिड को एक गोल करने का भी मौका नहीं दिया.
बार्सिलोना की सड़कों पर होगा जीत का सेलिब्रेशन
रियल मैड्रिड ने मैच में वापसी करने के काफी प्रयास किए, लेकिन बार्सिलोना के मजबूत डिफेंस ने उन्हें अपने इरादों में सफल नहीं होने दिया. टीम फैंस के साथ 2025/26 ला लीगा और सुपर कप टाइटल का जश्न मनाने के लिए बार्सिलोना की सड़कों पर उतरेगी. चैंपियंस परेड शहर के कई मशहूर हिस्सों से गुजरेगी और बार्सिलोना की सड़कों पर एक बड़ा ‘ब्लाउग्राना’ सेलिब्रेशन होगा.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ और मुंबई, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची RCB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










