South Horror Movies on OTT: डर के साथ मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस, एक ऐसा एहसास जो उड़ा देगी रातों की नींद
SOUTH HORROR MOVIES
South Horror Movies on OTT: अगर आप इस वीकेंड डर और सस्पेंस से भरी मूवी नाइट प्लान कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं, साउथ की कुछ सबसे खौफनाक हॉरर फिल्मों की लिस्ट, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.
South Horror Movies on OTT: अगर आप हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं और दिल थामकर डरावने अनुभव का मजा लेना चाहते हैं, तो साउथ की ये हॉरर फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. साउथ इंडियन सिनेमा सिर्फ एक्शन और मसाला फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि जबरदस्त हॉरर कंटेंट के लिए भी जाना जाता है. इन फिल्मों की दिल दहला देने वाली कहानियां, जबरदस्त सिनेमैटोग्राफी और रोंगटे खड़े कर देने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक आपको बुरी तरह डरा देगा.
माया
इस फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं और इसकी कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमयी हॉरर फिल्म की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है. फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस और डरावने सीन हैं, जो आपको आखिर तक बांधे रखेंगे. इसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
पिज्जा
पिज्जा सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि अपने जबरदस्त ट्विस्ट के लिए भी जानी जाती है. यह कहानी एक पिज्जा डिलीवरी बॉय की है, जो एक ऑर्डर देने जाता है और वहां उसे भूतिया घटनाओं का सामना करना पड़ता है. अगर आपको हॉरर-थ्रिलर पसंद हैं, तो इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
कंचना
कंचना साउथ की सबसे पॉपुलर हॉरर फिल्म में से एक है, जिसे पूरे देश में पसंद किया जाता है. यह फिल्में हॉरर-कॉमेडी की परफेक्ट डोज देती हैं, जहां आत्माओं के जरिए कई इमोशनल और समाज से जुड़े मुद्दे भी दिखाए जाते हैं. डर, कॉमेडी और ड्रामा का यह जबरदस्त मिक्स इसे बार-बार देखने लायक बनाता है. आप कंचना सीरीज को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
अरुंधति
अरुंधति साउथ की उन हॉरर फिल्मों में से एक है, जो पारंपरिक डरावनी कहानियों से जुड़ती है. यह फिल्म पुनर्जन्म और बदला लेने वाली आत्माओं की कहानी पर आधारित है. अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल से भरी हॉरर फिल्में पसंद हैं तो इसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
कांतारा
कांतारा साल 2022 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. इसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा, डायरेक्ट किया और इसमें लीड रोल भी निभाया है. फिल्म भूता कोला नाम की एक पारंपरिक नृत्य प्रथा पर आधारित है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
विरुपाक्ष
विरुपाक्ष साउथ सिनेमा की क्लासिक काला जादू वाली हॉरर कहानियों को और भी ज्यादा ड्रामेटिक अंदाज में पेश करती है. कहानी एक छोटे से गांव से शुरू होती है, जहां एक मासूम जोड़े पर काले जादू का आरोप लगाकर उन्हें बेरहमी से मार दिया जाता है, और उनका बेटा अनाथ रह जाता है. इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है.
ब्रमायुगम
ब्रमायुगम एक डरावनी कहानी है, जो दो गुलामों, थेवन और कोरन की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. भागने के दौरान कोरन एक रहस्यमयी आत्मा का शिकार बन जाता है, जबकि थेवन एक सुनसान हवेली में शरण लेता है. वहां उसकी मुलाकात हवेली के मालिक कोडुमोन पोट्टी से होती है, जो उसे एक भयानक दानव ‘चाथन’ की कहानी सुनाता है. आप ‘ब्रमायुगम’ को सोनी लाइव पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










