Siwan News : अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी सन्नी मांझी गिरफ्तार

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 21 May 2026 5:55 PM

विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Siwan News : अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

विज्ञापन

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह) : नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी सन्नी मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लूट-चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है. रात करीब 00:10 बजे सदर अस्पताल के पास संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान सन्नी मांझी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. आरोपी की पहचान विजयहाता, थाना महादेवा निवासी मनभरण मांझी के पुत्र सन्नी मांझी के रूप में हुई है.

झारखंड में चोरी के मामले में जेल जा चुका है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार सन्नी मांझी पर मुफस्सिल थाना में लूट और चोरी के दो मामले पहले से दर्ज हैं. वह झारखंड में चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। इस घटना में नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 530/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पुअनि शशि रंजन समेत नगर थाना की टीम शामिल रही. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन