Jharkhand Crime News : ट्रांसपोर्टर से पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी को सरायकेला पुलिस ने किया गिरफ्तार, 36 घंटे के अंदर मामले का किया खुलासा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Jun 2021 5:27 PM
Jharkhand Crime News, सरायकेला न्यूज (प्रताप मिश्रा) : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर से पांच लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी बुधेश्वर हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए तकनीकी टीम के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

जिला पुलिस कार्यालय में जानकारी देते हुए एसपी मो अर्शी ने बताया कि गिरफ्तार युवक बुधेश्वर हांसदा नीमडीह थाना के रघुनाथपुर का गांव का रहने वाला है. छह जून को शाम करीब सात बजे कांड्रा सिनेमा हॉल के पास रहने वाले ट्रांपोर्टर धनंजय सिंह ने सूचना दी थी कि उनके मोबाइल पर पांच लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. वे करीब शाम 7:00 बजे थाना पहुंचे और लिखित रूप से अज्ञात के खिलाफ शिकायत की. इस मामले की शिकायत के आधार पर एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए तकनीकी टीम के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिसिया पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी राजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार,अमित कुमार, धर्मराज कुमार,राजीव कुमार शामिल थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ राकेश रंजन के अलावा अन्य उपस्थित थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए