CoronaVirus Lock down: साहिबगंज में बना 350 बेड का क्‍वारेंटाइन सेंटर

Updated:
विज्ञापन
CoronaVirus Lock down: साहिबगंज में बना 350 बेड का क्‍वारेंटाइन सेंटर

कोरोना वायरस संक्रमण से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने 350 बेड का क्‍वारेंटाइन अस्पताल बनाया है. डीसी वरुण रंजन ने बताया कि साहिबगंज तथा उधवा में 350 बेड का क्‍वारेंटाइन अस्पताल बनाया गया है.

विज्ञापन

साहिबगंज : कोरोना वायरस संक्रमण से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने 350 बेड का क्‍वारेंटाइन अस्पताल बनाया है. डीसी वरुण रंजन ने बताया कि साहिबगंज तथा उधवा में 350 बेड का क्‍वारेंटाइन अस्पताल बनाया गया है. यह क्‍वारेंटाइन अस्पताल वैसे लोगों के लिए होगा जो दूसरे राज्यों या जिले में आये हैं, उन्हें घरों में क्‍वारेंटाइन रहने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. यहां 14 दिनों तक निगरानी में रखा जायेगा.

क्‍वारेंटाइन अस्पतालों का उद्देश्य है कि जिले में बाहर से आये लोगों की निगरानी की जाए ताकि वह किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित न कर दें. इस परिस्थिति में उन्हें जिला प्रशासन के निगरानी में क्‍वारेंटाइन किया जायेगा. यहां मूलभूत सुविधा के साथ 14 दिनों तक रह सकेंगे एवं कोरोनो वायरस से संबंधित कोई भी लक्षण नजर आने पर उन्हें तत्काल आइसोलेशन में भर्ती किया जायेगा तथा उनका उपचार किया जायेगा.

जिलेवासियों से कहा की क्‍वारेंटाइन अवधि का विशेष ध्यान रखें, यह सतर्कता एवं सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola