संपत्ति मूलक कांडों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

समीक्षा बैठक में उपस्थित एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने संपत्ति संबंधी मामलों की समीक्षा की और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन व अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए.
वरीय संवाददाता
सिमडेगा : पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में दर्ज संपत्ति मूलक कांडों की समीक्षा बैठक की. बैठक में चोरी, संपत्ति संबंधी मामलों की अद्यतन स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, लंबित कांडों के निष्पादन, चोरी गए सामानों की बरामदगी तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई.
एसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं एवं थाना-ओपी प्रभारियों को लंबित मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया. साथ ही चोरी की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निवारक उपाय अपनाने का निर्देश भी दिया.
बैठक में थाना एवं ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमडेगा, सिमडेगा, कुरडेग, बानो एवं जलडेगा अंचल के पुलिस निरीक्षक, जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी प्रभारी तथा संबंधित कांडों के अनुसंधानकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










