Makar Sankranti 2026: क्यों खास है मकर संक्रांति पर स्नान और दान? जानें इसके पीछे छिपा धार्मिक रहस्य

Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Jan 2026 2:29 PM

विज्ञापन

मकर संक्रांति 2026

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है. इस दिन भगवान सूर्य की आराधना की जाती है. इस अवसर पर स्नान और दान को विशेष महत्व दिया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? यदि हाँ, तो यह लेख आपके लिए है.इस लेख के माध्यम से हम मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने के पीछे छिपे धार्मिक कारणों के बारे में विस्तार से जानेंगे.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति भारत का एक प्रसिद्ध पर्व है. यह हर साल माघ माह में मनाया जाता है. यह त्योहार विशेष रूप से सूर्यदेव के मकर राशि में गोचर करने के अवसर पर मनाया जाता है. इस दिन भारत के अलग-अलग हिस्सों में तिल-गुड़ से बनी मिठाइयां, चूड़ा और दही खाया जाता है और पतंग उड़ाई जाती है. मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है. लोग इस दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से.

मकर संक्रांति पर स्नान का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है. इस दिन गंगा, यमुना, गोदावरी समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है.स्नान के बाद सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य, यश और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

मकर संक्रांति पर दान का महत्व

मकर संक्रांति के दिन दान देना अत्यंत शुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं. इस दिन तिल, गुड़, चावल, खिचड़ी, कंबल, वस्त्र और अन्न का दान करना शुभ माना जाता है.

ऐसा विश्वास है कि मकर संक्रांति के दिन किया गया दान अक्षय फल देता है, यानी यह पुण्य कभी नष्ट नहीं होता. कहा जाता है कि इस दिन किसी भी वस्तु का दान करें या न करें, लेकिन तिल और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए.तिल को पाप-नाशक माना जाता है, वहीं गुड़ को मधुरता का प्रतीक माना गया है. इसलिए इन दोनों का दान विशेष फलदायी होता है.

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी ? कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें तिथि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola