Nidhi Saraswat: कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत, जिन्होंने पूर्व मंत्री के बेटे चिराग उपाध्याय संग रचाई शादी?

Nidhi Saraswat
Nidhi Saraswat Wedding: प्रसिद्ध कथावाचक निधि सारस्वत ने चिराग उपाध्याय से विवाह किया. दोनों की मुलाकात 2020 में पहली बार हुई थी, जिसके बाद अब 9 दिसंबर 2025 को दोनों ने अलीगढ़ में शादी कर ली.
Nidhi Saraswat: उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत 9 दिसंबर को पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधीं. दोनों ने गाज़ियाबाद में अग्नि को साक्षी मानकर विवाह किया.
निधि सारस्वत
निधि सारस्वत अलीगढ़ जिले के सारणी गेट क्षेत्र की रहने वाली हैं. इनका जन्म 1997 में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ. इन्हें देवी निधि नाम से भी जाना जाता है. इन्होंने एमससी और बीएज की पढ़ाई की है. ये अपनी छोटी बहन नेहा सारस्वत के साथ मिलकर कथा सुनाती हैं, जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं. जानकारी के मुताबिक, इन्होंने मात्र 8 साल की उम्र में श्रीमद्भगवत गीता का पाठ करना आरंभ किया था.
साल 2023 में लंदन के भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़ना (Connecting Indian Diaspora) की ओर से इन्हें दुनिया के 30 चुनिंदा युवा प्रतिभाओं की सूची में शामिल कर सम्मानित किया गया.
चिराग और निधि का विवाह
चिराग, स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय और सीमा उपाध्याय के बेटे हैं. जानकारी के अनुसार, निधि और चिराग पहली बार 2020 में ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में मिले थे. दोनों की आध्यात्म के प्रति रुचि थी. आध्यात्म के प्रति इसी लगाव ने दोनों के रिश्ते की शुरुआत कराई, और अब 2025 में ये दोनों विवाह बंधन में बंध गए.
निधि के प्रसिद्ध भजन
निधि कथावाचन के साथ-साथ भजन गायन के लिए भी प्रसिद्ध हैं. इनके कुछ जाने-माने भजन हैं—
- ‘मैं राधावल्लभ की’
- ‘राधा रानी मेरी है’
- ‘भजो रे मन गोविंदा’
इन देशों में भी कर चुकी हैं कथावाचन
निधि अब तक अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई बड़े देशों में जाकर कथावाचन कर चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










