आज विजया एकादशी पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें पारण का समय

Vijaya Ekadashi 2025 Shubh Muhurat
Vijaya Ekadashi 2025: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का अत्यधिक महत्व है. इस पवित्र तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष प्रावधान है. इसके साथ ही, विष्णु जी की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत का आयोजन भी किया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
Vijaya Ekadashi 2025: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है. आज 24 फरवरी को यह व्रत रखा जा रहा है. यह दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा और आराधना के लिए समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और उसके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है. पौराणिक कथाओं में उल्लेख है कि भगवान श्रीराम ने रावण को युद्ध में पराजित करने के लिए विजया एकादशी का व्रत किया था.
विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त
विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त 23 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन 24 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, विजया एकादशी का पर्व आज 24 फरवरी को मनाया जा रहा है.
आज विजया एकादशी पर करें इस आरती का पाठ
विजया एकादशी का व्रत रखने वाले जातक 24 फरवरी 2025 को इस व्रत का पारण 25 फरवरी 2025 को द्वादशी तिथि में सुबह 06:50 बजे से लेकर 09:08 बजे तक कर सकते हैं.
एकादशी के दिन प्रातःकाल स्नान करें और पीले चन्दन, पीले फूल, पीली मिठाई, लौंग, सुपारी आदि से पूजन करें. धूप और दीप जलाएं, फिर एकादशी की कथा सुनें और मन में भगवान विष्णु से अपनी समस्याएं कहें. कथा समाप्त होने पर श्री विष्णु जी की आरती करें. ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्यानुसार दान दें, इसके बाद स्वयं भोजन करें.
विष्णुजी के सरल मंत्र
ऊँ विष्णवे नमः
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे.
हे नाथ नारायण वासुदेवाय..
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय
ऊँ नमो नारायणाय
ऊँ नारायणाय विद्महे.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










