पति की लंबी उम्र के लिए बरगद की पूजा क्यों करती हैं सुहागनें? जानिए वट सावित्री व्रत का महत्व

Vat Savitri Vrat 2025 Reason
Vat Savitri Vrat 2025: यह अक्सर पूछा जाता है कि वट सावित्री पूजा के अवसर पर महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा क्यों करती हैं। इस प्रश्न का उत्तर हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा का आयोजन क्यों करती हैं, साथ ही यह भी जानें कि वट सावित्री व्रत कब मनाया जाता है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
Vat Savitri Vrat 2025,:वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर बरगद वृक्ष की आराधना की जाती है. यह मान्यता है कि इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं के सुखद वैवाहिक जीवन की इच्छाएं पूरी होती हैं. इसके साथ ही, वैवाहिक जीवन में आने वाली किसी भी प्रकार की कठिनाई या रुकावट समाप्त हो जाती है. इ स दिन व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा के बाद बरगद के पेड़ के चारों ओर सूत बांधती हैं और इस दौरान परिक्रमा करते हुए अपनी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करती हैं. अक्सर यह प्रश्न उठता है कि वट सावित्री पूजा के दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा क्यों करती हैं. इस प्रश्न का उत्तर आपको यहां हम दे रहे हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा क्यों करती हैं, साथ ही जानें वट सावित्री व्रत कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है.
वट सावित्री व्रत कथा के अनुसार, सावित्री राजर्षि अश्वपति की संतान थीं. उन्होंने सत्यवान को अपने पति के रूप में चुना, जो वन के राजा द्युमत्सेन के पुत्र थे. नारदजी ने उन्हें बताया कि सत्यवान का जीवन अल्पकालिक है, फिर भी सावित्री ने अपने निर्णय में कोई परिवर्तन नहीं किया. उन्होंने सत्यवान से विवाह किया और अपने परिवार की सेवा हेतु वन में निवास करने लगी.
एक दिन जब सत्यवान लकड़ी काटने जंगल में गया, तो वह वहीं गिर पड़ा. यह देखकर यमराज सत्यवान की आत्मा लेने आए. सावित्री सब कुछ जानती थी क्योंकि वह तीन दिन का उपवास कर रही थी. उसने यमराज से सत्यवान की जान न लेने की प्रार्थना की, लेकिन यमराज नहीं माने. सावित्री ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. यमराज के कई बार मना करने के बावजूद, सावित्री पीछे हटने को तैयार नहीं हुई. सावित्री के बलिदान से प्रसन्न होकर यमराज ने कहा कि वह उनसे तीन वरदान मांग सकती हैं. सावित्री ने पहले वरदान में सत्यवान के अंधे माता-पिता के लिए दृष्टि की रोशनी मांगी. दूसरे वरदान में, उसने सत्यवान के अंधे माता-पिता का खोया हुआ राज्य मांगा.
अंतिम वरदान में, सावित्री ने यमराज से 100 पुत्रों का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की. यमराज ने उसे ये तीन इच्छाएं प्रदान कीं और तुरंत ही समझ गए कि अब सत्यवान को अपने साथ ले जाना संभव नहीं है. यमराज ने सावित्री को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद दिया. उस समय सावित्री एक बरगद के पेड़ के नीचे सत्यवान के साथ बैठी हुई थी. इसलिए इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ के चारों ओर एक धागा लपेटकर पूजा करती हैं. बरगद के पेड़ की पूजा किए बिना यह व्रत पूरा नहीं माना जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










