चंद्रग्रहण खत्म, अब इसी माह लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल की पूरी जानकारी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Mar 2025 3:35 PM
Surya Grahan 2025 Date
Surya Grahan 2025: चैत्र अमावस्या के दिन वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण होगा. होली के अवसर पर होने वाले चंद्र ग्रहण के बाद, वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को होगा. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा.
Surya Grahan 2025 Time: साल का पहला ग्रहण होली के अवसर पर, अर्थात् आज 14 मार्च को लग चुका है. यदि हम अगले ग्रहण की चर्चा करें, तो वह सूर्य ग्रहण के रूप में होगा, जिसका प्रभाव भारत में नहीं दिखाई देगा. अब यह जानना आवश्यक है कि 2025 में होली के बाद अगला ग्रहण कब होगा और क्या वह भारत में दिखाई देगा या नहीं?
कब लगेगा अब अगला ग्रहण
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को होगा. यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण है, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ढकेगा. यह ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2:21 बजे प्रारंभ होकर शाम 6:14 बजे तक जारी रहेगा. यह घटना चैत्र अमावस्या के दिन घटित होगी.
कब लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण
जानें साल का पहला सूर्यग्रहण क्या भारत में नजर आएगा
यह ध्यान देने योग्य है साल का पहला सूर्यग्रहण ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे. इसलिए, इनका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.
कहां कहां नजर आएगा साल का पहला सूर्यग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण निम्नलिखित स्थानों पर देखा जा सकेगा: बरमूडा, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा का पूर्वी हिस्सा, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, मोरक्को, ग्रीनलैंड, बारबाडोस, डेनमार्क, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, पोलैंड, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका का पूर्वी क्षेत्र.
सूर्य ग्रहण को सीधे देखने की सलाह नहीं
चंद्र ग्रहण के मुकाबले, जिसे बिना किसी सुरक्षा के देखा जा सकता है, सूर्य ग्रहण को सीधे देखने की सलाह नहीं दी जाती है. ऐसा करने से रेटिना में जलन हो सकती है और आंखों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है. सूर्य ग्रहण के दौरान हमेशा आंखों की सुरक्षा के उपायों का उपयोग करें.
क्या होता है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है, जो तब होती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. इस स्थिति में, चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी को ढंक देता है, जिससे पृथ्वी पर अंधकार छा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










