Som Pradosh Vrat 2025: आज रखा जा रहा है सोम प्रदोष व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें शिवजी की पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Nov 2025 5:35 AM

विज्ञापन

आज है सोम प्रदोष व्रत

Som Pradosh Vrat 2025: आज 3 नवंबर 2025, सोमवार को कार्तिक मास का सोम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. यह व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का उत्तम दिन माना जाता है. शुभ मुहूर्त में संध्या के समय शिवजी की पूजा करने से मानसिक शांति, वैवाहिक सुख और पारिवारिक समृद्धि प्राप्त होती है.

विज्ञापन

Som Pradosh Vrat 2025: इस साल आज 3 नवंबर 2025, सोमवार को कार्तिक महीने का सोम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष कहा जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है. यह व्रत मानसिक शांति, वैवाहिक सुख और पारिवारिक खुशहाली के लिए बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन संध्या के समय की गई पूजा से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इस बार प्रदोष व्रत खास योग और नक्षत्र में पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है.

सोम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 3 नवंबर 2025 को सुबह 5 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 4 नवंबर 2025 को सुबह 2 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. ज्योतिष गणना के अनुसार, व्रत 3 नवंबर (सोमवार) को ही रखा जाएगा. यह कार्तिक महीने का अंतिम प्रदोष व्रत भी है, इसलिए इसका फल और भी शुभ माना जाता है.

प्रदोष व्रत की आसान पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. फिर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र बोलते हुए व्रत का संकल्प लें.
  • शाम के समय दोबारा स्नान करें और पूजा स्थान को साफ-सुथरा करें. भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या शिवलिंग को पूजा स्थल पर स्थापित करें.
  • गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी और गन्ने के रस से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें. भगवान शिव को चंदन, बेला के फूल, भांग, धतूरा और शमी के पत्ते अर्पित करें.
  • रुद्राक्ष की माला से “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें और श्रद्धा से प्रदोष व्रत कथा पढ़ें या सुनें.
  • अंत में शिवजी की आरती करें और प्रसाद सभी के बीच बांटें. ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola