शीतला अष्टमी का पावन व्रत, जानें ठंडी थाली का महत्व और पूजा विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Mar 2025 2:58 PM

विज्ञापन

Sheetala Ashtami 2025 In Hindi

Sheetala Ashtami 2025: हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी और अष्टमी का अत्यधिक महत्व है. यह पर्व प्रतिवर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि को बासोड़ा या शीतला सप्तमी के रूप में मनाया जाता है. इस पर्व का उल्लेख स्कंद पुराण में भी किया गया है. इसके अनुसार, देवी शीतला को दुर्गा और पार्वती का अवतार माना जाता है, और इन्हें रोगों के उपचार की विशेष शक्ति प्राप्त है.

विज्ञापन

Sheetala Ashtami 2025: होली के बाद मनाए जाने वाला शीतला अष्टमी का पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आयोजित किया जाता है. इस दिन मां शीतला की पूजा की जाती है और विशेष परंपरा के अनुसार बासी भोजन का सेवन किया जाता है. मान्यता है कि माता शीतला ठंडक और शुद्धता का प्रतीक हैं, इसलिए इस दिन गर्म या ताजा भोजन नहीं बनाया जाता. इसी कारण से इस त्योहार को कई स्थानों पर बसोड़ा, बूढ़ा बसोड़ा या बासियोरा के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व विशेष रूप से मालवा, निमाड़, राजस्थान और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बड़े श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.

शीतला अष्टमी 2025 कब है?

इस वर्ष शीतला अष्टमी 22 मार्च 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 22 मार्च को सुबह 4:23 बजे से प्रारंभ होकर, 23 मार्च को सुबह 5:23 बजे समाप्त होगी. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:41 बजे से शाम 6:50 बजे तक रहेगा.

शनि-राहु का दुष्प्रभाव, जानें पिशाच योग क्या है और आपकी कुंडली पर इसका असर 

बासी भोजन का चढ़ाना क्यों आवश्यक है?

शीतला माता को ठंडा और बासी भोजन पसंद किया जाता है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस दिन घर में चूल्हा जलाना निषिद्ध होता है. इसलिए, सभी खाद्य पदार्थ एक दिन पहले, सप्तमी तिथि को, तैयार कर लिए जाते हैं. विशेष रूप से चावल और घी का भोग माता को अर्पित किया जाता है, लेकिन यह भोजन अष्टमी के दिन नहीं बनाया जाता है.

शीतला अष्टमी का महत्व

मां शीतला को संक्रामक बीमारियों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है. इस व्रत के पालन से छोटी माता (चेचक), फोड़े-फुंसी और अन्य बीमारियों से सुरक्षा मिलती है. मान्यता है कि माता शीतला की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. इस दिन भक्तगण मां शीतला के मंदिरों में जाकर उनकी पूजा करते हैं और ठंडे भोग अर्पित करते हैं. यह पर्व धार्मिक महत्व के साथ-साथ स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह स्वच्छता और शुद्ध आहार पर जोर देता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola