Shardiya Navratri 2025 Date: इस साल कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, अष्टमी, नवमी और दशहरा किस दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Aug 2025 4:42 PM

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि 2025

Shardiya Navratri 2025 Date: शारदीय नवरात्रि 2025 का पर्व जल्द शुरू होने जा रहा है. इस नौ दिवसीय उत्सव में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी. जानें इस साल के प्रमुख दिन और पूजा मुहूर्त.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. यह पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और पूरे देश में बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है. विशेष रूप से उत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल में यह उत्सव विशेष श्रद्धा के साथ होता है. नौ दिन तक भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों का पालन करते हैं. आइए जानते हैं इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुभ शुरुआत कब हो रही है.

शारदीय नवरात्रि 2025 की तिथियां (Sharadiya Navratri 2025 Start and End Date)

पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से आरंभ होकर 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. यह नौ दिवसीय पर्व अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगा.

Diwali 2025 Date: कब है दिवाली? जानें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ समय

इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा की जाएगी. 28 सितंबर (षष्ठी) को कात्यायनी माता, 29 सितंबर को कालरात्रि माता की पूजा होगी और रात्रि 11 बजे महा निशा पूजन संपन्न होगा. 1 अक्टूबर (नवमी) को सिद्धिदात्री माता पूजन, शस्त्र पूजन, हवन और रात्रि 7 बजे से कन्या पूजन का आयोजन होगा. अंत में, 2 अक्टूबर (गुरुवार) विजयादशमी के दिन देवी पूजन, शमी पूजन और अपराजिता पूजन किया जाएगा.

शारदीय नवरात्रि का महत्व (Importance of Sharadiya Navratri)

नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और अपने जीवन में शक्ति, समृद्धि, सुख और सौभाग्य की कामना करते हैं. विशेष रूप से कन्या पूजन और दुर्गा अष्टमी-नवमी के दिन नौ कन्याओं को भोजन कराना और भेंट देना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola