Sawan 2025 में महादेव की भक्ति से जागता है आध्यात्मिक तेज

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jul 2025 11:20 AM

विज्ञापन

Sawan 2025 Mahadev devotion

Sawan 2025: सावन का पावन महीना शिवभक्तों के लिए अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव लेकर आता है. इस माह में महादेव की भक्ति से साधकों के भीतर ऊर्जा, शांति और दिव्यता का जागरण होता है. रुद्राभिषेक, जप और ध्यान के माध्यम से आत्मा शुद्ध होती है और ईश्वरीय तेज की अनुभूति होती है.

विज्ञापन

फाल्गुनी मरीक कुशवाहा

मानव सभ्यता में ईश्वर की अवधारणा कोई नवीन नहीं है. भारतीय वैदिक वाङ्मय में विभिन्न देवी-देवताओं की उपासना और पूजन की परंपरा का वर्णन मिलता है. ऋग्वेद, जिसे विश्व का सर्वप्राचीन एवं वैज्ञानिक कसौटियों पर खरा उतरने वाला ग्रंथ माना गया है, आज भी सर्वमान्य है. इसकी ऋचाएं ‘मंत्र’ कहलाती हैं, जिनके उच्चारण से आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है.

ऋषि-मुनियों की गहन तपस्या और साधना से जो मंत्रशक्ति जाग्रत हुई, वही आज साधकों का मार्गदर्शन करती है. आस्था की यह धारा आदि काल से सतत प्रवाहित हो रही है. ऋग्वेद में देवाधिदेव रुद्र का उल्लेख आता है, जिन्हें बाद में शिव रूप में व्यापक रूप से पूजित किया गया.

ऋग्वेदिक दृष्टिकोण से रुद्र की महिमा

“श्रेष्ठो जातस्य रूट श्रियासि, तवस्तमस्तसां बढ़चाहो…”

इस मंत्र में रुद्र को सर्वशक्तिमान, विजयी, तथा पाप से मुक्त करने वाला बताया गया है. ऋग्वेद के रुद्र सूक्त में उन्हें मरुतों का पितर कहा गया है — “आ ते पिता मरुताम्” — यह दर्शाता है कि शिव की उपासना की जड़ें अत्यंत प्राचीन हैं.

पौराणिक परंपरा में शिव पूजा

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, शिव की पूजा अनादिकाल से होती आ रही है. जो भी भक्त सच्चे हृदय से शिव का पूजन करते हैं, उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. शिव की आराधना न केवल व्यक्ति की आत्मिक उन्नति का माध्यम है, बल्कि सृष्टि की गति को भी संतुलित बनाए रखने का आधार है.

शिव पूजन का प्रभाव और उद्देश्य

“शिवस्य पूजया तहत पुष्यत्यस्य वपुर्जगत…” — शिवपुराण, वायवीय संहिता

इसमें स्पष्ट किया गया है कि शिव की पूजा समस्त जगत के कल्याण हेतु की जाती है. मनुष्य अपने जीवन में विभिन्न ईष्टों की आराधना करता है, परंतु शिव धर्म के बिना पूर्ण कल्याण की कल्पना अधूरी है. “सत्यं शिवं सुंदरम्” की भावना को मूर्त रूप देने वाला यह ईश्वर साकार होकर भी निराकार तत्व को प्रकट करता है.

शिव के पंचधर्म: साधना की पांच सीढ़ियां

“तपः कर्म जपो ध्यानं ज्ञानं चेति समासतः…” — शिवपुराण

  • तप: उपवास, ब्रह्मचर्य और सात्विक आहार से शरीर और मन की शुद्धि.
  • कर्म: पूजा, अर्चन, भजन, कीर्तन जैसे कृत्य.
  • जप: एकाग्रचित होकर शिव नाम का स्मरण.
  • ध्यान: चित्त को केंद्रित कर शिवमय रूप में लीन हो जाना.
  • ज्ञान: तत्वज्ञान के अनुसार आचरण करना ही वास्तविक ज्ञान है.

शिव व्रत की अटलता: स्कंदपुराण का साक्ष्य

“सागरो वादि शुध्येत क्षीयते हिमवानपि…”

इस श्लोक में शिव व्रत की अडिगता का वर्णन है — चाहे सागर सूख जाए, हिमालय भी नष्ट हो जाए, पर शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं होती. यही कारण है कि आदिकाल से लेकर आज तक महादेव की पूजा में कोई कमी नहीं आई है.

शिव आराधना एक सार्वकालिक, सार्वभौमिक और सरलतम साधना पद्धति है. यह न केवल आंतरिक शांति देती है, बल्कि मनुष्य को आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक ले जाती है. आज भी, भारत सहित अनेक देशों में शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक और पूजन की परंपरा जारी है, जो उनकी निष्ठा और श्रद्धा का जीवंत प्रमाण है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola