समुंद्र शास्त्र: नाक के अधार पर जानें अपना व्यक्तित्व, ऐसे नाक वाले होते हैं धनवान

Updated:
विज्ञापन

हर व्यक्ति को अपने भविष्य जानने की इच्छा होती है. हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि हमारे भविष्य में क्या होने वाला है. हर लोग अपने अंगों के अधार पर भविष्य की जानकारी पा सकते है. जिस तरह हाथों की लकीरों से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, ठीक उसी तरह शरीर के अंगों के आधार पर भी बहुत कुछ जानकारी मिल सकती है. सभी व्यक्ति के शरीर के अंग अलग-अलग प्रकार के होते है.

विज्ञापन

हर व्यक्ति को अपने भविष्य जानने की इच्छा होती है. हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि हमारे भविष्य में क्या होने वाला है. हर लोग अपने अंगों के अधार पर भविष्य की जानकारी पा सकते है. जिस तरह हाथों की लकीरों से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, ठीक उसी तरह शरीर के अंगों के आधार पर भी बहुत कुछ जानकारी मिल सकती है. सभी व्यक्ति के शरीर के अंग अलग-अलग प्रकार के होते है.

समुद्र शास्त्र के अनुसार नाक भी व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके आर्थिक जीवन तक के बारे में बहुत कुछ बताती है. हर व्यक्ति के नाक की शेप अलग होती है. समुद्रशास्त्र अनुसार जिनकी नाक तोते जैसी होती है वो अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ जाते हैं. जिन लोगों की नाक तोते की तरह होती है वह जिस भी नौकरी में प्रयास करते हैं उन्हें सफलता मिल ही जाती है. दूसरों की दु:ख-तकलीफों को सहजता से समझते हैं और सामने वाले की खुशियों का पूरा ख्‍याल रखते हैं.

अगर इनके नेचर की बात की जाए तो ऐसे व्यक्ति काफी समझदार होते हैं. जिस व्यक्ति की बड़ी नाक देखने में काफी सुंदर लगती है. ऐसी नाक वालों का जीवन भोगी प्रवृत्ति के माने जाते हैं. ये सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं. इन्हें दूसरों की भावनाओं की उतनी कद्र नहीं होती. इसके अलावा यदि नाक के छिद्र बड़े होते हैं तो ऐसे व्यक्ति हर समय भोग विलास के बारे में ही सोचते रहते हैं. वहीं बहुत बड़ी नाक होना अच्छा नहीं माना जाता. ऐसे लोगों की हमेशा पैसों से संबंधित दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं.

अथक प्रयास करने के बाद भी इनके पास धन नहीं रुकता. वहीं, समुंद्र शास्त्र में बताया गया है कि सीधी नाक वाले व्यक्ति धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं, इन्हें सादा जीवन जीना पसंद आता है. ऐसे लोग टेंशन नहीं लेते. जिन लोगों की नाक झुकी हुई होती है ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं रहती. यदि नाक के छिद्र भी छोटे हैं तो ये और भी अधिक शुभ माना जाता है. ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा सुख रहती हैं.

ये थोड़े से ही प्रयासों से धन अर्जित कर लेते हैं. वहीं आगे से झुकी ‘नाक’ हो तो भी व्‍यक्ति धनी होता है. यदि किसी व्‍यक्ति की नाक आगे से दो भागों में बंटी हुई दिखे तो वह निर्धन होते हैं. इसके अलावा अगर नाक चपटी हो तो ऐसे व्‍यक्ति मजाकिया स्‍वभाव के होते हैं. साथ ही ये हमेशा ही हर स्थिति में दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola