Sakat Chauth 2026: कल है सकट चौथ, न करें ये गलतियां, वरना जीवन में आ सकता है संकट
Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Jan 2026 8:20 AM
सकट चौथ 2026 सावधानियां
Sakat Chauth 2026: इस साल 6 जनवरी को सकट चौथ मनाया जाएगा. इस दिन संतान की दीर्घायु और सलामती के लिए माताएं व्रत करती हैं और भगवान गणेश की आराधना करती हैं. व्रत के दौरान कोई भूल-चूक न हो, इसलिए पूजा से पहले जान लें कि इस दिन किन-किन चीजों का करना अशुभ माना जाता है.
Sakat Chauth 2026: सकट चौथ भारत का एक विशेष पर्व है. इस दिन ज्ञान और बुद्धि के दाता, प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की आराधना की जाती है. माताएं अपनी संतान की सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं कई विवाहित महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत करती हैं. इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है. जो भी साधक इस व्रत को सच्चे मन से करता है, भगवान गणेश उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं. ऐसे में यदि आप भी यह व्रत करने वाली हैं, तो इससे जुड़ी कुछ खास बातों का जानना बेहद जरूरी है. इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि सकट चौथ के दिन किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए.
सकट चौथ के दिन क्या न करें?
काले रंग के कपड़े
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ के दिन कभी भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. कहा जाता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है, जिससे पूजा के फल पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है.
चंद्रमा को अर्घ्य
सकट चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है. चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना यह पर्व अधूरा माना जाता है. इसलिए चंद्रमा को अर्घ्य देना कभी न भूलें.
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय इस बात का ध्यान रखें कि जल के छींटे आपके पैरों पर न पड़ें. अर्घ्य के लिए उपयोग किया गया जल पैरों पर पड़ना अशुभ माना जाता है. यदि गलती से जल के छींटे पैरों पर पड़ जाएं, तो तुरंत क्षमा मांग लें.
इन वस्तुओं को दान न करें
सकट चौथ के दिन दान देना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका दान इस दिन वर्जित होता है. मान्यता है कि इस दिन तेल, नुकीली चीजें और हल्दी का दान नहीं करना चाहिए. इस दिन इन वस्तुओं का दान अशुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Sakat Chauth 2026: 6 या 7 जनवरी साल 2026 में कब है सकट चौथ? जानें पर्व की सही तिथि, पूजा विधि और महत्व
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










