कल मनाया जाएगा सकट चौथ, गणेश जी को जरूर अर्पित करें ये चीजें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jan 2025 8:14 AM
Sakat Chauth 2025
Sakat Chauth 2025: इस वर्ष सकट चौथ 17 जनवरी को मनाई जाएगी. ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के अनुसार, सकट चौथ के दिन भगवान श्री गणेश को कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करना आवश्यक है, जिससे श्री गणेश की कृपा प्राप्त होती है और अन्य लाभ भी मिलते हैं.
Sakat Chauth 2025: हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि का अत्यधिक महत्व है. इस दिन भगवान श्रीगणेश की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन विघ्नहर्ता की पूजा करने, चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने और व्रत रखने से जीवन में शुभता का संचार होता है और विघ्न-बाधाएं समाप्त होती हैं. यहां हम बताने जा रहे हैं कि सकट चौथ के दिन भगवान विष्णु को किन चीजों को अर्पित करना चाहिए.
कब है सकट चौथ
सकट चौथ को संकट चौथ, तिलकुट चौथ, माघी चौथ या वक्रतुण्डी चौथ के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष सकट चौथ 17 जनवरी 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा.
इसलिए रखा जाता है सकट चौथ का व्रत
सकट चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त
सकट चौथ पर चतुर्थी तिथि 17 जनवरी 2025 को सुबह 04:06 बजे से प्रारंभ होकर 18 जनवरी 2025 को सुबह 05:30 बजे समाप्त होगी.
सकट चौथ के दिन चंद्रमा का उदय समय
सकट चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह मान्यता है कि चंद्रमा को अर्घ्य देने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, सकट चौथ के दिन चंद्रमा रात 09:09 बजे प्रकट होगा.
गणेशजी को सकट चौथ के दिन अर्पित करें ये चीजें
- पीला रंग भगवान गणेश के लिए अत्यंत प्रिय माना जाता है और इसे समृद्धि, सुख, और शुभता का प्रतीक माना जाता है. यह रंग सूर्य की ऊर्जा को दर्शाता है, जो जीवन में शक्ति और उत्साह का संचार करता है. इसलिए, घर और संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए सकट चौथ के दिन श्री गणेश को पीले वस्त्र अर्पित करना चाहिए.
- इस दिन गणेश जी को तिल से बनी वस्तुएं और मौसमी फल अर्पित करने की परंपरा है. कहा जाता है कि सकट चौथ पर गणेश जी की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं और संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करते हैं.
- यह ध्यान रखना आवश्यक है कि गणपति को कभी भी तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं करने चाहिए. इस दिन तिल से बकरा बनाया जाता है और संतान द्वारा सिक्के से इसे काटा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










