कल रखा जाएगा रोहिणी व्रत, दरिद्रता दूर करने में फायदेमंद
Rohini Vrat february 2025
Rohini Vrat february 2025: जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रोहिणी व्रत का आयोजन किया जाता है. यह जैन धर्म के महत्वपूर्ण व्रतों और त्योहारों में से एक माना जाता है. यह विश्वास किया जाता है कि इस व्रत के पालन से साधक की समस्त कठिनाइयाँ समाप्त हो जाती हैं.
Rohini Vrat February 2025: जैन धर्म में रोहिणी व्रत का विशेष महत्व होता है.यह पर्व हर महीने मे मनाने की मान्यता है. इस दिन साधक अपनी भक्ति भाव से भगवान वासुपूज्य स्वामी जी की पूजा-आराधना की जाती है,साथ ही उनके नियम अनुसार व्रत विधि करते है.धार्मिक मान्यता है कि रोहिणी व्रत पर भगवान वासुपूज्य स्वामी जी की पूजन करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति पुर्ण होती है.वहीं विवाहित महिलाएं सुख- समृधि और सौभाग्य में वृद्धिसाथ ही पति की लंबी आयु के लिए रोहिणी व्रत के तिथि पर उपवास रखती हैं,और नवविवाहित महिलाएं पुत्र प्राप्ति के लिए रोहिणी व्रत को करती हैं. इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों शांति की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलती है.
रोहिणी व्रत के तिथि पर शुभ योग
ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार पौष माह के तिथि पर रोहिणी व्रत के दिन शुक्ल योग और ब्रह्म योग का संयोग बन रहे है. शुक्ल योग दोपहर तक ही होगा. वहीं, ब्रह्म योग रात भर रहेगा.साथ ही इस योग में भगवान वासु स्वामी जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य और संतान प्राप्ति,धन मे वृद्धि होगी. साथ ही मनोवांछित शुभ फल की प्राप्ति होगा, इसके साथ ही रोहिणी व्रत पर शिववास योग का भी संयोग रहेगा. इस अवसर के दिन पर महादेव कैलाश और नंदी महराज पर विराजमान रहते है.
रोहिणी व्रत का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के मुताबिक, पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन 07 फरवरी 2025 को रोहिणी व्रत मनाया जाएगा.इस शुभ तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है,साथ ही पूरी रात इसका शुभ मुहूर्त होगा. वहीं साधक सुविधा के हिसाब से अपने समय अनुसार परमपूज्य भगवान वासु स्वामी जी की पूजा- आराधना भी कर सकते हैं. रोहिणी व्रत त्रयोदशी तिथि में मनाना शुभ होगा.
वासुपूज्य स्वामी जी की आरती
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी, प्रभु जय वासुपूज्य स्वामी
पंचकल्याणक अधिपति स्वामी, तुम अन्तर्यामी
चंपापुर नगरी भी स्वामी, धन्य हुई तुमसे
जयरामा वसुपूज्य तुम्हारे स्वामी, मात पिता हरषे
बालब्रह्मचारी बन स्वामी, महाव्रत को धारा
प्रथम बालयति जग ने स्वामी, तुमको स्वीकारा
गर्भ जन्म तप एवं स्वामी, केवलज्ञान लिया
चम्पापुर में तुमने स्वामी, पद निर्वाण लिया
वासवगण से पूजित स्वामी, वासुपूज्य जिनवर
बारहवें तीर्थंकर स्वामी, है तुम नाम अमर
जो कोई तुमको सुमिरे प्रभु जी, सुख सम्पति पावे
पूजन वंदन करके स्वामी, वंदित हो जावे
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी, प्रभु जय वासुपूज्य स्वामी
पंचकल्याणक अधिपति स्वामी, तुम अन्तर्यामी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










