Shaadi Remedies: बार-बार शादी तय होने के बाद आ रही दिक्कतें या हो रही देरी? करें ये चमत्कारी उपाय, मिल सकता है लाभ

Published by : Neha Kumari Updated At : 01 Dec 2025 6:57 PM

विज्ञापन

AI IMAGE

Shaadi Remedies: यदि आप शादी के योग्य हो गए हैं और अपने लिए एक जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन बार-बार किसी न किसी कारण से आपकी शादी में रुकावटें आ रही हैं, तो ऐसे में आप कुछ ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. माना जाता है कि इन उपायों को करने से न केवल शादी में आ रही अड़चनें दूर होती हैं, बल्कि वैवाहिक रिश्तों में भी लाभ मिलता है. आइए जानते हैं इन विशेष उपायों के बारे में.

विज्ञापन

Shaadi Remedies: शादी हर एक महिला और पुरुष के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. भारत में शादी को केवल दो लोगों के नहीं, बल्कि दो परिवारों के मिलन का प्रतिक माना जाता है. शादी का यह पवित्र बंधन जीवन में नई जिम्मेदारियां और खुशियां लाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शादी तय हो जाने के बाद भी रिश्ते किसी कारण से टूट जाते हैं या शादी में तरह-तरह की अड़चनें आने लगती हैं. ऐसे में माना जाता है कि यदि महिला और पुरुष कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय करें, तो उन्हें लाभ मिलता है. आइए जानते हैं कि शादी में आ रही समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं.

जल्दी विवाह करने के लिए किन-किन उपायों को करना चाहिए?

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि जिन व्यक्तियों की शादी में रुकावटें आ रही हैं या शादी में देरी हो रही है, उन्हें किसी नवविवाहित दूल्हे का सेहरा सिर पर पहनना चाहिए. ऐसा करना बेहद लाभकारी माना जाता है और कहा जाता है कि इससे जल्दी ही शादी के लिए रिश्ते आने लगते हैं.

वहीं, महिलाओं को किसी नवविवाहित महिला की चुनरी सिर पर ओढ़नी चाहिए. ऐसा करने से शादी में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और विवाह जल्दी तय होने की संभावना बढ़ जाती है.

शादी में आ रही अड़चनों से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए?

माना जाता है कि कई बार शादी में रुकावटें कुंडली दोष के कारण भी आती हैं. कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति अनुकूल न होने पर या मांगलिक दोष होने पर विवाह में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. ऐसे में आवश्यक है कि जल्द से जल्द इन दोषों का निवारण किया जाए.

  • कुंडली में मांगलिक दोष होने पर मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए और भोग में लड्डू चढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन व्रत रखना भी शुभ माना जाता है.
  • इसके अलावा, यदि कुंडली में गुरु की दशा अनुकूल न हो तो गुरुवार को व्रत रखना चाहिए और जरूरतमंदों को दान देना लाभकारी माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola