रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज, इस तरह अपने घर पर करें भगवान राम का पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jan 2025 8:12 AM

विज्ञापन

Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary

Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने का अवसर 22 जनवरी को आ रहा है. पंचांग के अनुसार, पिछले वर्ष 22 जनवरी 2024 को अयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को हुई थी, जबकि इस वर्ष यह तिथि 11 जनवरी 2025 को मनाई गई थी.

विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है. हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि 22 जनवरी 2025 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का उत्सव नहीं मनाया जाएगा, क्योंकि यह उत्सव पहले ही 11 जनवरी को मनाया जा चुका है. वास्तव में, रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ भारतीय काल गणना के अनुसार मनाई जाएगी.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम की पूजा करने से न केवल व्यक्ति की इच्छाएं पूरी होती हैं, बल्कि उसे मानसिक शांति भी प्राप्त होती है. इस विशेष अवसर पर आइए जानते हैं कि आप अपने घर में भगवान राम की पूजा किस प्रकार कर सकते हैं. घर पर भगवान राम का पूजन करने के सही तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

इस दिन से शुरू है माघ गुप्त नवरात्र, नोट करें कलश स्थापना का मुहूर्त

भगवान राम की पूजा घर पर इस प्रकार करें

  • प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद ब्रह्म मुहूर्त में रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें. इसके पश्चात राम को पंचामृत से स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र पहनाएं.
  • इसके बाद घी का दीपक प्रज्वलित करें और घर में अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ करें. आप सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं.
  • इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. साथ ही, परिवार के सभी सदस्य मिलकर भगवान राम के नाम का कीर्तन करें.
  • इसके साथ ही, जो भी इच्छाएं आपके मन में हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए भगवान राम के मंत्रों का जप करें. रामजी का गायत्री मंत्र ओम दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि तन्नो रामः प्रचोदयात् ॥ का कम से कम 108 बार जप करें.
  • अंत में भगवान राम को भोग अर्पित करें और फिर परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों में प्रसाद वितरित करें.
  • इसी के साथ, शाम के समय अपने घर में घी के दीपक जलाएं. एक दीपक मंदिर में रखें.
  • इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देना न भूलें. यदि संभव हो, तो अपनी सामर्थ्यानुसार गरीबों के लिए भंडारा आयोजित करें. यदि यह संभव नहीं है, तो किसी भंडारे में जाकर दान करें.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola