Promotion Mantra: नौकरी में चाहिए तरक्की और प्रोमोशन तो इन मंत्रों के जाप से हो सकता है फायदा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Nov 2025 2:57 PM

विज्ञापन

नौकरी में चाहिए प्रोमोशन तो इन मंत्रों का जाप जरूरी

Promotion Mantra: ऑफिस में कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर प्रमोशन बार-बार रुक जाता है, तो इसका कारण केवल परिस्थितियाँ नहीं, बल्कि ग्रहों की ऊर्जा और भाग्य का अटका हुआ प्रवाह भी हो सकता है. धर्मशास्त्रों में ऐसे कई प्रभावी मंत्र बताए गए हैं, जो करियर में सफलता और प्रमोशन के मार्ग को प्रशस्त करते हैं.

विज्ञापन

Promotion Mantra: कैरियर में तरक्की और पदोन्नति हर व्यक्ति की बड़ी इच्छा होती है. शास्त्रों में ऐसे कई मंत्र बताए गए हैं, जिनके नियमित जाप से सफलता के मार्ग खुलते हैं और कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ता है. ऑफिस में कड़ी मेहनत करने के बाद भी अगर प्रमोशन बार-बार रुक जाता है, तो इसका कारण केवल परिस्थितियां नहीं, बल्कि ग्रहों की ऊर्जा और भाग्य का अटका हुआ प्रवाह भी हो सकता है. धर्मशास्त्रों में ऐसे कई प्रभावी मंत्र बताए गए हैं, जो करियर में सफलता और प्रमोशन के मार्ग को प्रशस्त करते हैं. यहां ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बता रहे हैं ऐसे मंत्रों के बारे में जो करियर में सफलता के लिए लाभकारी हो सकते हैं.

शुभ मंत्र जो दिला सकते हैं प्रमोशन

करियर में रुकावटें अक्सर मानसिक तनाव, ऑफिस पॉलिटिक्स और नकारात्मक ऊर्जा के कारण बढ़ जाती हैं. ऐसे में नियमित मंत्र साधना मन को स्थिर करती है और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिस्थितियाँ बनाती है.

ॐ ह्रीं नमः

यह मंत्र आत्मविश्वास को बढ़ाता है और निर्णय क्षमता को मजबूत कर करियर प्रगति में सहायता करता है.

ॐ गणपतये नमः

गणेश जी सभी बाधाओं को दूर करते हैं. यह मंत्र ऑफिस की राजनीति, रुकावटों और विरोध को कम करके सफलता के रास्ते खोलता है.

श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा

इस मंत्र से व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है और ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलता है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होते हैं.

ये भी देखें: मंत्र-जप सफल होने पर दिखते हैं ये खास लक्षण

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद सर्वभूतानि योगिनि योगिनि

लक्ष्मी मंत्र करियर में स्थिरता, वेतन वृद्धि और धन लाभ के अवसर बढ़ाता है.

ॐ क्रीं क्लीं क्लीं क्लीं गं गणपतये वाघश्य वामनाय क्लीं क्लीं क्लीं स्वाहा

यह शक्ति-संपन्न मंत्र करियर में अटकी ऊर्जा को सक्रिय करता है और प्रमोशन मिलने की संभावना बढ़ाता है.

करियर में लगातार मेहनत करने के बावजूद अगर प्रमोशन रुक रहा है, तो इन मंत्रों का नियमित जाप जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है. आपकी प्रगति और उन्नति की शुभकामनाएं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola