Phulera Dooj 2023 Upay: वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए आज फुलेरा दूज पर जरूर करें ये उपाय
Phulera Dooj 2023 Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फुलेरा दूज के दिन लव लाइफ, वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या से निजात पाने के लिए उपाय करना शुभ होता है.जानिए फुलेरा दूज के दिन किन उपायों को करना होगा शुभ.
Phulera Dooj 2023 Upay: फुलेरा दूज का पर्व आज 21 फरवरी, मंगलवार को मनाया जाएगा. इसी दिन से होली के त्यौहार की शुरुआत होती है.फुलेरा दोज से होलिका दहन के लिए गाय के गोबर से गुलरिया बनाने का काम शुरू होता है . फुलेरा दूज बसंत ऋतु से जुड़ा पर्व है. प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए इसे मनाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फुलेरा दूज के दिन लव लाइफ, वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या से निजात पाने के लिए उपाय करना शुभ होता है.जानिए फुलेरा दूज के दिन किन उपायों को करना होगा शुभ.
वैवाहिक जीवन की परेशानी से मिलेगा छुटकारा- अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इसके लिए फुलेरा दूज के दिन पति और पत्नी साथ मिलकर राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना करें. मान्यता है कि ऐसा करने से श्रीकृष्ण और राधा रानी के आशीर्वाद से समस्याओं का समाधान होगा और इसके अलावा आपके जीवन में प्रेम बढ़ेगा.
अगर लव लाइफ में किसी न किसी वजह से परेशानियां आ रही है, तो फुलेरा दूज के दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करें.इसके साथ ही भोग में माखन मिश्री चढ़ाएं.ऐसा करने से लव लाइफ में दोबारा कोई समस्या नहीं आएगी.
अगर आपको प्रेम विवाह करना है तो आप फुलेरा दूज के दिन कृष्ण और राधा की पूजा-अर्चना करें और उनके चरणों में अपने होने वाले जीवन साथी का नाम किसी कागज पर लिखकर रख दें. मान्यता के अनुसार, इस काम को करने से प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










