Phulera Dooj 2023 Upay: वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए आज फुलेरा दूज पर जरूर करें ये उपाय

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Phulera Dooj 2023 Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फुलेरा दूज के दिन लव लाइफ, वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या से निजात पाने के लिए उपाय करना शुभ होता है.जानिए फुलेरा दूज के दिन किन उपायों को करना होगा शुभ.

विज्ञापन

Phulera Dooj 2023 Upay: फुलेरा दूज का पर्व आज 21 फरवरी, मंगलवार को मनाया जाएगा. इसी दिन से होली के त्यौहार की शुरुआत होती है.फुलेरा दोज से होलिका दहन के लिए गाय के गोबर से गुलरिया बनाने का काम शुरू होता है . फुलेरा दूज बसंत ऋतु से जुड़ा पर्व है. प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए इसे मनाया जाता है.  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फुलेरा दूज के दिन लव लाइफ, वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या से निजात पाने के लिए उपाय करना शुभ होता है.जानिए फुलेरा दूज के दिन किन उपायों को करना होगा शुभ.

फुलेरा दूज के उपाय (Phulera Dooj Upay)

वैवाहिक जीवन की परेशानी से मिलेगा छुटकारा- अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इसके लिए फुलेरा दूज के दिन पति और पत्नी साथ मिलकर राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना करें. मान्यता है कि ऐसा करने से श्रीकृष्ण और राधा रानी के आशीर्वाद से समस्याओं का समाधान होगा और इसके अलावा आपके जीवन में प्रेम बढ़ेगा.

लव लाइफ के लिए उपाय

अगर लव लाइफ में किसी न किसी वजह से परेशानियां आ रही है, तो फुलेरा दूज के दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करें.इसके साथ ही भोग में माखन मिश्री चढ़ाएं.ऐसा करने से लव लाइफ में दोबारा कोई समस्या नहीं आएगी.

प्रेम विवाह के लिए करें ये उपाय

अगर आपको प्रेम विवाह करना है तो आप फुलेरा दूज के दिन कृष्ण और राधा की पूजा-अर्चना करें और उनके चरणों में अपने होने वाले जीवन साथी का नाम किसी कागज पर लिखकर रख दें. मान्यता के अनुसार, इस काम को करने से प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola