Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, जीवन में आ सकती हैं परेशानियां

Updated:
विज्ञापन
Pausha Putrada Ekadashi

पुत्रदा एकादशी व्रत

Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में पूजा से पहले उससे जुड़े कुछ जरूरी नियमों को जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है, ताकि पूजा के दौरान कोई भूल न हो और आपको पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो सके.

विज्ञापन

Pausha Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख व्रतों में से एक है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है. यह व्रत विशेष रूप से माताएं अपनी संतान के लिए करती हैं. माना जाता है कि इस व्रत को करने से संतान की आयु लंबी होती है और जीवन में खुशहाली आती है. कई महिलाएं इस व्रत को संतान प्राप्ति के लिए भी करती हैं.

व्रत के दौरान कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करना आवश्यक होता है. इस दिन की गई कुछ गलतियों से पूजा का प्रभाव कम हो सकता है.

पुत्रदा एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • शास्त्रों के अनुसार, पुत्रदा एकादशी के दिन व्रती को दिन में कभी नहीं सोना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता.
  • यदि आप किसी कारणवश एकादशी के दिन व्रत नहीं रख पा रही हैं और केवल पूजा करने का विचार कर रही हैं, तो ध्यान रखें कि इस दिन चावल का सेवन न करें. एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है.
  • पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मकता आती है.
  • इस दिन अपशब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.
  • इस दिन तामसिक भोजन जैसे—प्याज, लहसुन, मांस और मछली का सेवन नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Paush Putrada Ekadashi 2025: साल की आखिरी एकादशी पर शुक्र का विशेष संयोग, इन राशियों को मिलेगा धन-सफलता का वरदान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola