पौष पूर्णिमा के दिन से महाकुंभ का होगा शुभारंभ, जानें डेट, मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jan 2025 9:02 AM
Paush Purnima 2025 Maha kumbh
Paush Purnima 2025 Maha kumbh: पौष पूर्णिमा पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि होती है. इस वर्ष पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ का आरंभ भी होने जा रहा है. इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, तत्पश्चात तर्पण और दान का कार्य करते हैं.
Paush Purnima 2025 Mahakumbh: सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है. पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. यह दिन स्नान, दान और तर्पण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान सत्यनारायण का व्रत किया जाता है और पवित्र नदियों में स्नान करके तर्पण किया जाता है. इस दिन जातक भगवान सत्यनारायण की पूजा करते हैं और उनकी व्रत कथा सुनते हैं, जिससे उन्हें अक्षय फल की प्राप्ति होती है.
कब है पौष पूर्णिमा, होगा महाकुंभ का शुभारंभ
पौष पूर्णिमा इस वर्ष 13 जनवरी, सोमवार को मनाई जाएगी. इस दिन स्नान, दान और व्रत का महत्व है, और इसी अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आरंभ तथा कुंभ स्नान पर्वों की श्रृंखला की शुरुआत होगी, जो महाशिवरात्रि, 26 फरवरी को समाप्त होगी.
Pausha Putrada Ekadashi 2025: इसलिए रखा जाता है पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें तिथि और पूजा समय
महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में
बारह वर्षों के बाद महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में इस तिथि से प्रारंभ हो रहा है. महाकुंभ में दूर-दूर से आए श्रद्धालु माघ मास में पौष पूर्णिमा से संगम तट पर निवास कर एक महीने का कल्पवास व्रत आरंभ करेंगे. धर्मशास्त्रों में पौष माह की पूर्णिमा का स्नान-दान के लिए विशेष महत्व बताया गया है. जो व्यक्ति पूरे माघ मास के लिए स्नान का व्रत लेते हैं, वे अपने स्नान की शुरुआत पौष पूर्णिमा से करते हैं और माघी पूर्णिमा को इसका समापन करते हैं. इस दिन स्नान के बाद मधुसूदन भगवान की पूजा-आराधना की जाती है, जिससे उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मधुसूदन की कृपा से भक्त को मृत्यु के बाद स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है.
पौष पूर्णिमा पर अमृत स्नान का समय
अमृत स्नान, जिसे पूर्व में शाही स्नान के नाम से जाना जाता था, महाकुंभ मेले में एक विशेष स्नान है. इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के स्नान आयोजित होते हैं. महाकुंभ का पहला अमृत स्नान पौष पूर्णिमा के दिन संपन्न होगा. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त के समय स्नान का महत्व विशेष रूप से माना गया है. पौष पूर्णिमा के दिन अमृत स्नान का शुभ समय सुबह 5:27 बजे से 6:21 बजे तक रहेगा. यही वह समय है जब अखाड़े और श्रद्धालु संगम तट पर पवित्र नदियों के जल में पहले अमृत स्नान का अनुभव कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










