Papmochani Ekadashi 2024: कब है पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें सही तारीख-शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Updated:
विज्ञापन
Jyeshtha Ekadashi 2024

Jyeshtha Ekadashi 2024

Papmochani Ekadashi 2024: पापमोचिनी एकादशी का व्रत आरोग्य, संतान प्राप्ति और प्रायश्चित के लिए किया जाता है. इस व्रत को करने से सभी प्रकार की मानसिक समस्या दूर हो जाती है. आइए जानते है शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और पूजन सामग्री के बारे में…

विज्ञापन

Papmochani Ekadashi 2024: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. शास्त्रों में पापमोचनी एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना गया है. साल में कुल 24 एकादशी का व्रत रखा जाता है, इन सभी एकादशी तिथियों में पापमोचनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है, इस साल यह व्रत 05 अप्रैल को रखा जाएगा. आइए जानते है शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और पूजन सामग्री के बारे में…

पापमोचनी एकादशी का शुभ मुहूर्त
चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 04 अप्रैल, 2024 दिन बृहस्पतिवार को शाम 04 बजकर 16 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन अगले दिन 05 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 28 मिनट पर होगा. उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए इसका उपवास 05 अप्रैल को रखा जाएगा.

पापमोचनी एकादशी व्रत पूजन सामग्री
श्री विष्णु जी की मूर्ति , पुष्प, पुष्पमाला, नारियल, सुपारी, अनार, आंवला, लौंग, बेर, अन्य ऋतुफल, धूप, गंगाजल, पीले पुष्प, पीला चंदन और पीले रंग की मिठाई पूजन सामग्री में शामिल करें.

पापमोचनी एकादशी की पूजा विधि

पापमोचनी एकादशी व्रत का महत्व

पापमोचिनी एकादशी का व्रत आरोग्य, संतान प्राप्ति और प्रायश्चित के लिए किया जाता है. इस व्रत को करने से सभी प्रकार की मानसिक समस्या दूर हो जाती है. इसके साथ ही यह व्रत व्यक्ति को उसके पापों से छुटकारा दिलाता है. धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से हवन, यज्ञ और वैदिक कर्म-कांड से भी अधिक फल मिलता है. ये व्रत चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है. इस बार पापमोचनी एकादशी का व्रत 05 अप्रैल को रखा जाएगा.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न [email protected] या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola