Nirjala Ekadashi 2024 और बड़ा मंगल एक ही दिन, जानें जीवन में सफलता के विशेष उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Jun 2024 1:30 PM

विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2024 and Bada Mangal on the same day

Nirjala Ekadashi 2024 and Bada Mangal on the same day: कल यानी 18 जून को निर्जला एकादशी और बड़ा मंगल एक दिन हैं. इस दुर्लभ संयोग में कुछ काम करना आपके लिए बेहद हितकारी साबित हो सकता है.

विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2024: कल यानी18 जून 2024 को निर्जला एकादशी और बड़ा मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है. यह एक ऐसा अवसर है जो आपको जीवन में अपार सफलता, सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. यह अद्भुत संयोग आपके जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता, खुशियां और मोक्ष प्राप्ति का द्वार खोल सकता है. इस दिन किए गए शुभ कार्यों से आपको अष्ट सिद्धि प्राप्त हो सकती है, ग्रहों की दशा ठीक हो सकती है, मन की शांति मिल सकती है, पापों का नाश हो सकता है और आध्यात्मिक उन्नति हो सकती है. आइए जानते हैं इस विशेष दिन शुभ कार्य कैसे करें और अष्ट सिद्धि कैसे प्राप्त करें.

शुभ कार्य और अष्ट सिद्धि की प्राप्ति

हनुमान चालीसा और रामचरितमानस का पाठ: निर्जला एकादशी का व्रत रखने वालों को भगवान विष्णु की पूजा के बाद ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. भगवान हनुमान, भगवान विष्णु के परम भक्त हैं और उनकी पूजा विष्णु जी को भी प्रसन्न करती है. अगर आपके जीवन में ग्रहों के कारण परेशानियां हैं तो इस दिन रामचरितमानस या सुंदरकांड का पाठ करें. भगवान राम, भगवान विष्णु के अवतार हैं और उनका स्मरण सभी कष्टों को दूर करता है.

Malika Rajyog 2024: मालिका राजयोग के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

भगवान विष्णु और राम जी की पूजा: निर्जला एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें. भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें पीले फूल, तुलसी, फल और मिठाई अर्पित करें. बड़ा मंगल के दिन हनुमान मंदिर जाकर भगवान राम की पूजा करें. लाल आसन पर बैठकर 1008 बार राम नाम का जप करें. साथ ही, “ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का भी जप करें.

दान: निर्जला एकादशी और मंगलवार दोनों ही दान के लिए उत्तम दिन माने जाते हैं. इस दिन आप अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करें. तांबे की वस्तुएं, दूध, चावल, जल, फल, वस्त्र आदि दान करना शुभ होता है. दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और ग्रहों की दशा भी ठीक होती है.

अन्य शुभ कार्य

गुरुजनों का सम्मान: इस दिन अपने गुरुजनों को पुस्तक, पेन, फल या मिठाई भेंट दें. गुरुजनों का आशीर्वाद जीवन में सफलता और खुशहाली लाता है.

अनाथालय या वृद्धाश्रम में सेवा: किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में जाकर जरूरतमंदों की सेवा करें. दान-पुण्य और सेवा करने से मन को शांति मिलती है और पुण्य भी प्राप्त होता है.

राहगीरों को जलदान: गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा जल पिलाकर पुण्य कमाएं.

भोजन का दान: कम से कम 11 लोगों को भोजन करवाएं. भोजन का दान अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola