Navratri 2025 Day 8: महाष्टमी के दिन करें देवी के इन 5 पावरफुल मंत्रों का जाप, हर कष्टों से होंगे मुक्त

Updated:
विज्ञापन
Mahagauri Mata

Mahagauri Mata

Navratri 2025 Day 8: महाष्टमी का दिन मां महागौरी की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन माता महागौरी की आराधना करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है. अगर इस दिन मां दुर्गा के 5 पावरफुल मंत्रों का जाप विधि-विधान से किया जाए, तो सारे कष्ट दूर होते हैं और मन में असीम शांति बनी रहती है.

विज्ञापन

Navratri 2025 Day 8: महाष्टमी के दिन पूजा करते समय ध्यान रखें कि मन शुद्ध और शांत हो. दीपक और अगरबत्ती जलाकर माता दुर्गा का ध्यान लगाएं और श्रद्धा के साथ जाप करें. इस दिन की पूजा और जाप से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, मन में सुकून आता है और घर में खुशहाली बनी रहती है. विधि-विधान के साथ पूजा करने के साथ मां दुर्गा के 5 पावरफुल मंत्रों का जाप किया जाए तो आपके सारे कष्ट दूर होंगे और मन शांत भी रहेगा. देवी दुर्गा के इन मंत्रों को जपने भगवान शिव का भी आशीर्वाद मिलता है.

मां दुर्गा के पावरफुल मंत्र

1- ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

2- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

3- या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

4-या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

5- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

ऐसे करें जाप

सुबह या दिन के शुभ समय में पूजा स्थान पर बैठें.

हल्का दीपक और अगरबत्ती जलाएं.

इन मंत्रों में से हर एक मंत्र कम से कम 11 या 21 बार जाप करें.

ध्यान रखें कि मन शांत हो और पूर्ण श्रद्धा के साथ मंत्र का उच्चारण करें.

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात क्यों आती हैं माता लक्ष्मी, जानिए इस रात का महत्व और खासियत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.  

विज्ञापन
Jayshreeanand

लेखक के बारे में

By Jayshreeanand

कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola