Mohini Ekadashi 2025 के शुभ अवसर पर जरूर सुनें ये व्रत कथा

Updated:
विज्ञापन
Mohini Ekadashi 2025 Katha in Hindi

Mohini Ekadashi 2025 Katha

Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी का व्रत आज 8 मई को रखा जा रहा है. इस शुभ अवसर पर इसकी व्रत कथा सुनने से शुभ फल की प्राप्ती होती है. यहां से जानें व्रत कथा के बारे में.

विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2025 Vrat Katha: मोहिनी एकादशी का व्रत आज 8 मई, गुरुवार को रखा जा रहा है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ है. इस दिन गुरुवार व्रत और मोहिनी एकादशी व्रत का पालन करने से व्यक्ति को दोगुना लाभ प्राप्त होता है.

मोहिनी एकादशी का व्रत करने से मिलता है पुण्यफल

मोहिनी एकादशी का व्रत वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि को मनाया जाता है. जो व्यक्ति इस व्रत का पालन करता है, उसे पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है. मोहिनी एकादशी की व्रत कथा सुनने से व्यक्ति को हजार गायों के दान का पुण्य मिलता है.

मोहिनी एकादशी व्रत कथा

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, मोहिनी को भगवान विष्णु का एकमात्र स्त्री अवतार माना जाता है. समुद्र मंथन के समय देवताओं और असुरों के बीच अमृत पीने को लेकर संघर्ष हुआ. इस संघर्ष की गंभीरता को देखते हुए सभी देवता भगवान विष्णु के पास गए और उनसे सहायता की प्रार्थना की. देवताओं की चिंता को सुनकर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया.

मोहिनी स्वरूप ने सभी असुरों को अपनी ओर खींच लिया और उनका ध्यान अमृत से हटा दिया. जब असुर मोहिनी के प्रति आकर्षित थे, तब मोहिनी ने जाकर असुरों से अमृत प्राप्त कर लिया. यही मोहिनी एकादशी का महत्व है और इसे मनाने का कारण भी. कहा जाता है कि राजा युधिष्ठिर और भगवान राम ने भी इस व्रत को किया था.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola