Mohini Ekadashi 2025 आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि से श्रीविष्णु की करें पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 May 2025 4:25 AM

विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2025 today

Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी का व्रत वैष्णव समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह व्रत वैशाख शुक्ल एकादशी को आयोजित किया जाता है और भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति और पापों का नाश होता है.

विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी का अत्यधिक महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत आयोजित किया जाता है. इस वर्ष मोहिनी एकादशी का व्रत आज 8 मई 2025 को मनाया जा रहा है. मोहिनी एकादशी को 24 एकादशी में से विशेष रूप से शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ व्रत रखने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी का मुहूर्त और महत्व.

मोहिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे मोहिनी एकादशी कहा जाता है, आज 8 मई को मनाई जा रही है. यह व्रत 8 मई को रखा जाएगा क्योंकि उदया तिथि की मान्यता है. एकादशी 7 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर प्रारंभ हो चुकी है और 8 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी. मोहिनी एकादशी पर दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक विजय मुहूर्त है और इस समय पूजा करना सर्वोत्तम माना जाता है. मोहिनी एकादशी का पारण सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक किया जाएगा.

मोहिनी एकादशी की पूजा विधि

मोहिनी एकादशी के दिन पूजा करने के लिए प्रातःकाल स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें. इसके बाद भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. फिर एक चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. उसके बाद उस पर पीले वस्त्र चढ़ाकर चंदन, अक्षत, फूल, तुलसी के पत्ते, दीपक, धूप और नैवेद्य अर्पित करें. फिर धूप और दीप से श्री हरि की आरती करें और मोहिनी एकादशी की कथा का पाठ करें. इस दिन ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola