मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, कालसर्प और पितृ दोष से पाएंगे मुक्ति
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Jan 2025 8:14 AM
Mauni Amavasya 2025 remedies
Mauni Amavasya 2025 remedies: इस वर्ष मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी, जैसा कि पंचांग में उल्लेखित है. सनातन धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.
Mauni Amavasya 2025 remedies: माघ मास में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. यह मकर संक्रांति के पश्चात् आने वाली पहली अमावस्या होती है, इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है. पितृ दोष की शांति के लिए मौनी अमावस्या का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मौनी अमावस्या पर किए गए कुछ उपायों से कालसर्प और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, यहां जानें
मौनी अमावस्या पर नाग दोष की शांति के उपाय
मौनी अमावस्या के दिन नाग दोष की शांति के लिए पीपल के वृक्ष की पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इस दिन पीपल के सात पत्ते लेकर उन पर काजल से नाग की आकृति बनानी चाहिए. इसके बाद इनका विधिपूर्वक पूजन करें. सभी पत्तों के समक्ष मिट्टी के दीपक रखें और उनमें कच्चा दूध भरें. इसके पश्चात नाग स्तोत्र का पाठ करें.
मौनी अमावस्या पर बनेगा शनि का शक्तिशाली राजयोग, जानें किन राशि के लिए होगा शुभ
मौनी अमावस्या पर पितृ दोष की शांति के उपाय
यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष की समस्या है, तो मौनी अमावस्या के दिन किसी योग्य पंडित की सहायता से पितरों के नाम तर्पण और श्राद्ध कराना आवश्यक है. साथ ही, ब्राह्मणों को भोजन कराना भी महत्वपूर्ण है. इसके अतिरिक्त, पितृ सूक्त का पाठ करने से पितृ दोष से पूर्ण रूप से मुक्ति मिलती है.
कब है मौनी अमावस्या
इस वर्ष मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन मौन व्रत धारण कर स्नान करना आवश्यक है. भक्तगण इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और पूरे दिन मौन रहकर उपवास रखते हैं. इस अवसर पर भगवान विष्णु के साथ पीपल के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










