सावन के पहले सोमवार पर करें ये 4 उपाय, महादेव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Updated:
विज्ञापन
सावन सोमवार

सावन सोमवार

सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस महीने में कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. जानिए 4 सरल और प्रभावी उपाय.

विज्ञापन

Sawan 2026: श्रावण का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस महा पूरे विधि-विधान से पूजा करने और कुछ विशेष ज्योतिषक उपाय करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं. उनकी कृपा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए काम बनने लगते हैं. साथ ही सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है. आइए जानते हैं सावन को किए जाने वाले ऐसे ही कुछ आसान और प्रभावी उपायो के बारें. 

Image

108 बेलपत्र और अक्षत अर्पित करें

सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव को 108 बेलपत्र चढ़ाएं. अगर संभव हो तो हर बेलपत्र पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखें. इसके साथ ही शिवलिंग पर बिना टूटे हुए अक्षत (चावल) भी अर्पित करें. धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं.

कच्चे दूध और शहद से करें अभिषेक

अगर नौकरी, व्यापार या किसी जरूरी काम में बार-बार रुकावट आ रही है, तो तांबे के लोटे में जल, थोड़ा-सा कच्चा दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. मान्यता है कि इससे काम बनने लगते हैं और बाधाएं दूर होती हैं.

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए सावन सोमवार के दिन कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से ग्रह दोषों का प्रभाव भी कम होता है.

काले तिल से करें जलाभिषेक

अगर शनि की साढ़ेसाती, ढैया या राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं, तो जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. मान्यता है कि इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: देवघर के आसमान में ड्रोन शो ने बिखेरा शिवमय नजारा, पहले दिन 74,987 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola