आज मनाई जा रही है ललिता जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Lalita Jayanti 2025
Lalita Jayanti 2025: आज 12 जनवरी को पंचांग के अनुसार ललिता जयंती का पर्व मनाया जा रहा है, यह पर्व हर वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, मां ललिता दस महाविद्याओं में से तीसरी महाविद्या मानी जाती हैं, ललिता जयंती का यह उत्सव माता ललिता के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है,
Lalita Jayanti 2025: आज 12 फरवरी 2025 को ललिता जयंती मनाई जा रही है. हिंदू धर्म में ललिता जयंती का अत्यधिक महत्व है. यह पर्व हर वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन माता ललिता, जिन्हें शक्ति का अवतार माना जाता है, की पूजा विधिपूर्वक की जाती है. ललिता जयंती को षोडशी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. माता ललिता दस महाविद्याओं में से तीसरी महाविद्या मानी जाती हैं. यह विश्वास किया जाता है कि इस दिन माता ललिता की पूजा और व्रत करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है. आइए, ललिता जयंती के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं.
ललिता जयंती का शुभ मुहूर्त
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ हो चुकी है और ये 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, ललिता जयंती आज 12 फरवरी को मनाई जा रही है.
हर मंत्र से पहले ॐ का उच्चारण क्यों होता है,जाने यहां
ललिता जयंती मनाने का महत्व
आज 12 जनवरी को पंचांग के अनुसार ललिता जयंती का पर्व मनाया जा रहा है, यह पर्व हर वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, मां ललिता दस महाविद्याओं में से तीसरी महाविद्या मानी जाती हैं, ललिता जयंती का यह उत्सव माता ललिता के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है.
ललिता जयंती पूजा की विधि
- ललिता जयंती के अवसर पर प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और शुद्ध सफेद वस्त्र पहनें.
- इसके पश्चात, घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें.
- फिर एक चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर माता ललिता की मूर्ति स्थापित करें.
- अब माता ललिता को कुमकुम, अक्षत, फल, फूल और दूध से बनी खीर अर्पित करें.
- इसके बाद माता ललिता के मंत्रों का जाप करें और पाठ करें.
- अंत में, माता ललिता के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










