Krishna Janmashtami 2025 Bhog Prasad: जन्माष्टमी पर जरूर लगाएं श्रीकृष्ण की पसंद का इन 5 चीजों का भोग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Aug 2025 11:19 AM
Krishna Janmashtami 2025 Bhog Prasad (AI Generated Image)
Krishna Janmashtami 2025 Bhog Prasad: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान को प्रिय भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. माखन-मिश्री से लेकर पंचामृत और पंजीरी तक, ये प्रसाद न केवल कान्हा को प्रसन्न करते हैं बल्कि भक्त की मनोकामनाएं भी पूर्ण करते हैं और घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं.
Krishna Janmashtami 2025 Bhog Prasad: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस वर्ष यह शुभ अवसर 16 अगस्त, शनिवार को पड़ रहा है. श्रीकृष्ण जन्म के बाद लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है, फिर सुंदर वस्त्र पहनाकर उन्हें विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है. यह भोग अर्पण की प्रक्रिया अत्यंत पवित्र और भावपूर्ण मानी जाती है. भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग विशेष रूप से प्रिय है, लेकिन शास्त्रों में इसके अलावा भी कई अन्य व्यंजनों का उल्लेख मिलता है जिन्हें वे बेहद पसंद करते थे. ये भोग उनके जीवन चरित्र और बाल लीलाओं से जुड़े हुए हैं.
आइए, जानते हैं जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के पांच प्रिय भोग और उनका महत्व.
माखन-मिश्री का भोग
भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोग माखन और मिश्री है. बचपन से ही कान्हा गोपियों के घर से माखन चुराकर खाते थे, इसी कारण उन्हें प्रेम से माखनचोर कहा जाता है. मां यशोदा भी बचपन में उन्हें माखन में मिश्री मिलाकर खिलाती थीं. जन्माष्टमी के दिन यदि आप कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाएं, तो वे आपके सभी दुख और कष्ट दूर करते हैं.
भगवान कृष्ण के जन्म से कैसे जुड़ा है खीरे का संबंध
पंचामृत
दूध, शहद, घी, दही और शक्कर से तैयार पंचामृत अत्यंत पवित्र माना जाता है. जन्माष्टमी पर इसका उपयोग भगवान का दिव्य स्नान कराने के साथ-साथ भोग में भी किया जाता है. मान्यता है कि पंचामृत का भोग लगाने से घर में शुद्धता, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है.
चावल की खीर का भोग
श्रीकृष्ण को चावल की खीर भी बेहद पसंद है. जन्मोत्सव की रात यदि घर की महिलाएं स्वयं गाय के दूध, चावल, मेवा और मखाने डालकर विशेष खीर बनाकर भोग अर्पित करें, तो घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बढ़ती है.
लौकी या खोए का पाग
कृष्ण जन्माष्टमी पर कई घरों में भगवान को भोग लगाने के लिए पाग बनाया जाता है, जो एक प्रकार की बर्फी होती है. इसे लौकी, खोया, मूंगफली या तिल से बनाया जा सकता है. यह स्वादिष्ट मिठाई भगवान को अर्पित करने के साथ परिवार के लिए भी प्रसाद के रूप में बांटी जाती है.
पंजीरी का भोग
भगवान कृष्ण को धनिये की पंजीरी विशेष रूप से प्रिय है. जन्माष्टमी के दिन धनिया पाउडर, मिश्री, काजू, बादाम और घी को अच्छे से भूनकर पंजीरी बनाई जाती है, फिर इसमें पिसी चीनी मिलाई जाती है. इसे जन्मोत्सव पर अर्पित करने से घर में धन-वृद्धि होती है और तिजोरी हमेशा भरी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










