Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर चांद न दिखे तो व्रत कैसे खोलें, आसान उपाय और मार्गदर्शन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2025 2:43 PM
करवा चौथ पर ना दिखे चांद तो ऐसे तोड़े व्रत
Karwa Chauth 2025: अगर करवा चौथ 2025 पर बादलों या कोहरे के कारण चांद दिखाई न दे, तो चिंता न करें. ऐसी स्थिति में व्रत खोलने के पारंपरिक और आसान उपाय मौजूद हैं. सही विधि, पूजा का समय और शुभ मुहूर्त जानकर आप श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत पूरा कर सकती हैं.
Karwa Chauth 2025 Alternative for Moon Sighting: हर साल सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. यह पवित्र पर्व इस बार कल शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. परंपरा के अनुसार, महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. रात्रि में चांद के दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है. लेकिन कई बार बादलों या खराब मौसम के कारण चांद दिखाई नहीं देता. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना चांद देखे व्रत अधूरा रह जाता है?
दरअसल, शास्त्रों में इसके समाधान बताए गए हैं जिनसे आपका व्रत पूर्ण माना जाता है—
भगवान शिव की छवि में करें चंद्र देव का दर्शन
यदि आकाश में चांद न दिखे, तो भगवान शिव की ऐसी तस्वीर के सामने जाएं जिसमें उनके मस्तक पर चंद्रमा दिखाई दे रहा हो. उस चित्र को देखकर चंद्र देव को प्रणाम करें और प्रार्थना करें. इसे चांद देखने के समान फलदायी माना गया है.
चावल से बनाएं चंद्र का प्रतीक
लाल या पीले कपड़े पर अक्षत (चावल) से चांद का आकार बनाकर मंत्र “ॐ चतुर्थ चंद्राय नमः” का जप करें. इस प्रतीकात्मक पूजा से व्रत की पूर्णता होती है.
अन्य स्थानों से प्राप्त करें चंद्र दर्शन का समय
यदि किसी दूसरे शहर में चांद निकल चुका है, तो उसी दिशा की ओर मुख करके चंद्र देव को प्रणाम करें. यह भी धार्मिक रूप से स्वीकार्य है.
बुजुर्गों का आशीर्वाद लें
यदि पूरी रात भी चांद न निकले, तो घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर व्रत का समापन किया जा सकता है. यह आस्था और संस्कार दोनों का प्रतीक है.
चांदी से करें चंद्र पूजा ?
चांदी को चंद्रमा का धातु माना गया है. इसलिए यदि चांद न दिखे, तो चांदी के सिक्के या गोल वस्तु को चंद्र का प्रतीक मानकर अर्घ्य दें और व्रत पूरा करें.
ये भी देखें: नींबू-मिर्च टोटका, बुरी नजर से बचाव के वैज्ञानिक, धार्मिक और मनोवैज्ञानिक कारण
करवा चौथ 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है ?
पूजा का शुभ समय — शाम 05:57 से 07:11 बजे तक
उपवास का समय — सुबह 06:19 से रात 08:13 बजे तक
चंद्रोदय — रात 08:13 बजे
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










