Kartik Month 2025: कार्तिक महीने में करें ये 5 उपाय, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा

Kartik Month 2025 remedies
Kartik Month 2025: क्या आप जानते हैं हिन्दू धर्म में कार्तिक महीना क्यों इतना खास माना जाता है? आइए बताते हैं इस महीने की खासियत साथ ही कौन से खास उपायों को करने से जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है.
Kartik Month 2025: कार्तिक के पूरे महीने में भक्त लोग उपवास रखते हैं, दान करते हैं और घर या मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करते हैं. ऐसा माना जाता है कि कार्तिक महीने में किए गए ये धार्मिक कार्य घर में सुख-समृद्धि और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा लाते हैं. यदि हम इस महीने में नियमित रूप से पूजा-पाठ और अच्छे कर्म करें, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.
इन 5 उपायों से भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न
गंगाजल का उपयोग करें: कार्तिक महीने में सूर्योदय से पहले किसी पवित्र नदी में नहाना बहुत शुभ माना जाता है. अगर नदी में स्नान संभव न हो, तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें. ऐसा करने से नदी स्नान का पुण्य मिलता है और मन और शरीर दोनों शुद्ध होते हैं.
तुलसी के पास दीपक जलाएं: इस समय नदियों, मंदिरों और घर में दीपक जलाना विशेष लाभदायक होता है. खासकर तुलसी के पौधे के पास शाम को घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. पिपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परेशानियों से मुक्ति मिलती है.
भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा करें: कार्तिक मास भगवान विष्णु को समर्पित है. इस महीने में उनकी नियमित पूजा करना और तुलसी माता का ध्यान रखना बहुत शुभ माना जाता है. तुलसी के पौधे को जल देना और उसकी सेवा करना भगवान की कृपा पाने का सरल उपाय है.
दान और पुण्य कार्य: कार्तिक में दान-पुण्य करने से विशेष लाभ मिलता है. अन्नदान, गौदान, तुलसी दान और ब्राह्मण भोजन इस महीने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. ऐसा करने से घर में सुख-शांति बढ़ती है और जीवन में पुण्य के अवसर बढ़ते हैं.
नॉनवेज खाने से बचें: कार्तिक महीने में सात्विक भोजन करना बहुत लाभकारी माना जाता है. इस समय नॉनवेज खाने से बचें और शुद्ध, हल्का भोजन लें.
कार्तिक महीना क्यों पवित्र माना जाता है?
मान्यता है कि इस महीने भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. यह महीना पूजा, व्रत और दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है.
कार्तिक मास में क्यों जलाया जाता है दीपक?
दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं.
कार्तिक मास में दान-पुण्य क्यों जरूरी है?
इस महीने में किए गए दान से पितरों को तृप्ति मिलती है, पाप कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
साल 2025 में कब से शुरू होगा कार्तिक मास?
साल 2025 में कार्तिक मास 8 अक्टूबर 2025 (बुधवार) से शुरू हो रहा है और इसका समापन 5 नवंबर 2025 को होगा. इस महीने पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By JayshreeAnand
कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




