Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर खाने की इन चीजों से करें परहेज, नहीं तो पति पर आ सकती है आफत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Aug 2025 10:25 AM

विज्ञापन

Kajari Teej 2025 what not to eat

Kajari Teej 2025: कजरी तीज में व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए भोजन संबंधी नियम बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. इस दिन कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित माना गया है, क्योंकि मान्यता है कि इनके सेवन से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता और पति के स्वास्थ्य व आयु पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

Kajari Teej 2025: हरियाली तीज के बाद अब सुहागिन महिलाओं के बीच मनाए जाने वाले कजरी व्रत की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. इस व्रत को लेकर महिलाएं उत्साहपूर्वक सज-संवर रही हैं और आवश्यक सामग्री जुटा रही हैं. हिंदू धर्म में कजरी व्रत का विशेष महत्व है. इसे न केवल विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं, बल्कि अविवाहित कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति की कामना से इसे पूरे नियम और श्रद्धा के साथ निभाती हैं. इस दिन भक्तजन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं. हिंदू पंचांग की मानें तो इस साल कजरी तीज का व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा लेकिन क्या आप जानते हैं, कजरी व्रत के दिन क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

कजरी तीज व्रत में क्या न खाएं

कजरी तीज व्रत के दौरान अन्न का सेवन वर्जित माना गया है. इसमें दाल, रोटी, साग, चावल आदि नहीं खाए जाते. इसके साथ ही प्याज और लहसुन का सेवन भी मना है. व्रत में मांसाहार और मदिरा का पूर्णतः त्याग करना चाहिए. परंपरा के अनुसार, इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए.

कजरी तीज का शुभ मुहूर्त यहां देंखें

कजरी व्रत का महत्व

हिंदू धर्म में कजरी व्रत का विशेष महत्व है. यह मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा की जाती है. मान्यता है कि उनकी आराधना से पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ती है तथा घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. कजरी तीज व्रत को संतान प्राप्ति की इच्छा से भी किया जाता है. यह पर्व भारतीय सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है. इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं और पारंपरिक कजरी गीत गाकर उत्सव का आनंद लेती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola