jaya kishori: प्रेम में है जीवन बदल देने की शक्ति, जानिए जया किशोरी ने बताया प्रेम का महत्व
jaya kishori: जया किशोरी जी एक कथा वाचक और भजन गायिका (jaya kishori bhajan ) है. जो बहुत कम उम्र में ही आध्यात्म के मार्ग पर चल पड़ी और बहुत कम समय के अंदर भारत के अलावा विदेशों में भी उनके लाखों श्रोता बन गए जो उनके कथा वाचन को काफी पसंद करते हैं. कथा वाचक जया किशोरी जी ने अपने एक कथा वाचन (jaya kishori katha) के दौरान एक बेहद ही भावनात्मक और चिंताजनक विषय पर अपनी चिंता जाहिर की और इसको लेकर लोगों को नसीहत दी जिसे समझने की जरूरत आज के दौर में काफी ज्यादा है.
jaya kishori: जया किशोरी जी एक कथा वाचक और भजन गायिका (jaya kishori bhajan ) है. जो बहुत कम उम्र में ही आध्यात्म के मार्ग पर चल पड़ी और बहुत कम समय के अंदर भारत के अलावा विदेशों में भी उनके लाखों श्रोता बन गए जो उनके कथा वाचन को काफी पसंद करते हैं. कथा वाचक जया किशोरी जी ने अपने एक कथा वाचन (jaya kishori katha) के दौरान एक बेहद ही भावनात्मक और चिंताजनक विषय पर अपनी चिंता जाहिर की और इसको लेकर लोगों को नसीहत दी जिसे समझने की जरूरत आज के दौर में काफी ज्यादा है.
कथा वाचक जया किशोरी जी jaya kishori की कथा व भजनों को काफी अधिक सुना जाता है. वो अपने भजनों से तो कभी कथाओं से लोगों को जगाने का काफी प्रयास करती रहती हैं. इसी क्रम में जया किशोरी के भजनों पर श्रोताओं जमकर नृत्य किया. जया किशोरी ने मेरी लगी श्याम संग प्रीत भजन सुनाया. इस भजन को जया किशोरी की आवाज में यूट्यूब पर एक करोड़ 32 लाख से अधिक लोग देख चुके है. इस वीडियो में जया किशोरी के साथ सभी श्रद्धालु जमकर झूम रहे है. इसी क्रम में जया किशोरी ने अधिकतर लोगों के दुखती रग पर हाथ रख दिया और कुछ ऐसे मुद्दे छेड़ दिए जिसे आप भी जरूर जानना और सुनना पसंद करेंगे.
जया किशोरी ने अपने भजन के दौरान कहा कि प्यार करने में समय लगता है, लेकिन भगवान से प्रेम करने में समय नहीं लगता है. यह बात गोपियां कह रही है. गोपियां कह रही है कि जब से श्याम की छवी लगी है उस समय से हम बाउरी हो गये है. उसी समय से मोहन से प्रेम की डोर बांध ली है. जब से मोहन से प्यार हो गया है उस समय से इस दुनिया से हम नाता ही तोड़ लिया. गोपिया कहती है कि इनसे जिसका प्रेम हो जाएगा वे कभी नहीं भूल सकता है. जाया किशोरी ने कहा कि भगवान से प्रेम करने में कोई समय नहीं लगता है. इसके लिए भगवान से मिलने हमें कही नहीं जाना है. श्रोताओं से इसका जबाब लेते हुए उन्होंने बताया कि एक भगवान ही है जो बदलता नही. उन्होंने संसार की परिभाषा बताई.
https://www.youtube.com/watch?v=4OLwHu6ymH8
उन्होंने प्रेम को लेकर भी लोगों को सलाह दी.जया किशोरी कहती है कि आज जो प्रेम के नाम पर होता है वो प्रेम नहीं स्वार्थ कहलाता है. जया किशोरी वैरागी बनने से मना करते हुए सलाह देती हैं की पारिवारिक जीवन मे भी आप सही मार्ग पर चल सकते हैं. पैसे और परिवार के बीच उन्होंने अंतर समझाया है. जन्म से मृत्यु तक एक ऐसा आश्रय जो कभी नही बदलता उसके बारे में उन्होंने बताया है. इस कथा में अनेकों ऐसी बातें है जो आपके जीवन के कई समस्याओं को सही करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










