ePaper

Jaya Kishori: कितने रुपये है जया किशोरी की फीस, इस संस्थान को दान में देती है लाखों रुपये, यहां जानिए इनकी लाइफस्टाइल

Updated at : 05 Jan 2021 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Jaya Kishori: कितने रुपये है जया किशोरी की फीस, इस संस्थान को दान में देती है लाखों रुपये, यहां जानिए इनकी लाइफस्टाइल

Jaya kishori Bhajan: जया किशोरी एक कथा व मशहूर भजन गायिका है. जया किशारी जी का भजन काफी ज्यादा सुना जाता है. ये अपने भजनों से तो कभी कथाओं से लोगों को जगाने का काफी प्रयास करती रहती हैं. जया किशोरी जी (Jaya kishori ji) बहुत कम उम्र में ही आध्यात्म के मार्ग पर चल पड‍़ी और बहुत कम समय के अंदर भारत के अलावा विदेशों में भी उनके लाखों श्रोता हो गए, जो उनके कथा वाचन को काफी पसंद करते हैं.

विज्ञापन

Jaya kishori Bhajan: जया किशोरी एक कथा व मशहूर भजन गायिका है. जया किशारी जी का भजन काफी ज्यादा सुना जाता है. ये अपने भजनों से तो कभी कथाओं से लोगों को जगाने का काफी प्रयास करती रहती हैं. जया किशोरी जी (Jaya kishori ji) बहुत कम उम्र में ही आध्यात्म के मार्ग पर चल पड‍़ी और बहुत कम समय के अंदर भारत के अलावा विदेशों में भी उनके लाखों श्रोता हो गए, जो उनके कथा वाचन को काफी पसंद करते हैं.

जया किशोरी सन् 1996 में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मीं जया का असली नाम जया शर्मा है. लेकिन भक्त उन्हें जया किशोरी के नाम से ही जानते हैं. यही नहीं, सोशल मीडिया पर इनके लाखों से करोड़ों भक्त हैं. यूट्यूब पर इनके कई भजनों को करोड़ों में व्यूज मिल चुके हैं. छोटी सी उम्र में ही भागवत गीता, नानी बाई का मायरो, नरसी का भात जैसी कथाएं जया किशोरी सुना रही हैं. 9 साल की उम्र में संस्कृत में लिंगाष्ठ्कम, शिव तांडव स्त्रोतम, रामाष्ठ्कम आदि कई स्त्रोतों को गाना शुरू कर दिया था, जो आज तक जारी है.

Also Read: Makar Sankranti 2021: कब है मकर संक्रांति, जानिए इस बार क्या बन रहा है शुभ संयोग, स्नान-दान का क्या है महत्व…
जानिए कितना कमाती हैं जया किशोरी

इंटरनेट पर जया किशोरी की फीस और उनकी कथाओं पर होने वाले खर्च को लेकर आए दिन लोग सर्च करते हैं. यूट्यूब पर एक चैनल द्वारा साझा की गई इंफॉर्मेशन के अनुसार एक कथा के एवज में जया बतौर फीस 9 लाख 50 हजार रुपये लेती हैं. इस वीडियो के अनुसार साध्वी जया किशोरी अपनी आधी फीस यानी लगभग 4 लाख 25 हजार रुपये कथा से पहले और बाकी के पैसे कथा के बाद लेती हैं.

बचपन में था नाचने का शौक

एक रिपोर्ट के अनुसार बचपन में जया किशोरी वेस्टर्न डांसर बनना चाहती थीं. मगर परिवार वालों के कहने पर उन्होंने अपने इस सपने को पूरा नहीं होने दिया. इंटरव्यू में उनके पिता ने बताया था कि उनके रिश्तेदार डांस और सिंगिंग को अच्छा नहीं मानते हैं. इसलिए उन्होंने जया को क्लासिकल डांस करने के लिए प्रेरित किया.

इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के पॉपुलर शो बूगी वूगी में क्लासिकल डांस परफॉर्म किया था। हालांकि, जया किशोरी को उस शो के बाद कभी क्लासिकल डांस करते हुए भी नहीं देखा गया। दरअसल छोटी उम्र से ही जया किशोरी ने कथा, सत्संग और भजन आदि करते हुए अध्यात्म का क्षेत्र चुन लिया था।

Also Read: Chanakya Niti: चाणक्य के इन बातों में छिपा है अमीर बनने का राज, जानिए क्या कहते है आचार्य चाणक्य…
दान-दक्षिणा में हैं आगे

साध्वी किशोरी कथा-भजन से कमाए गए पैसों को केवल अपने कार्यों में ही नहीं लगाती बल्कि पैसों का एक बड़ा हिस्सा वो दान भी करती हैं. दिव्यांग लोगों की सेवा के लिए जाना जाने वाली संस्था नारायण सेवा संस्थान (Narayan Sewa Sansthan) में दान करती हैं. इसके अलावा, जया किशोरी की आधिकारिक वेबसाइट ‘आइ एम जया किशोरी डॉट कॉम’ (iamjayakishori) के अनुसार किशोरी जी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और वृक्षारोपण जैसे कैंपेन्स में भी योगदान देती हैं.

News Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola