Holika Dahan: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में आज रात जलेगी होलिका, सुख-समृद्धि के लिए राशि के अनुसार इन चीजों से दें आहुति
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Mar 2025 5:33 AM
होलिका दहन 2025
Holika Dahan: होलिका दहन और होली को लेकर लोगों में बहुती ही कंफ्यूजन की स्थिति है. होलिका दहन को लेकर मिथिला व बनारस दोनों ही पंचांग में 13 मार्च गुरुवार को बताया गया है.
Holika Dahan: होली को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है, लेकिन होलिका दहन को लेकर मिथिला व बनारस दोनों ही पंचांग में 13 मार्च गुरुवार को बताया गया है. फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा दो दिन होने से होलिका दहन के एक दिन बाद होली का पर्व मनाया जायेगा. फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च को व स्नान-दान की पूर्णिमा 14 मार्च को होगी. फाल्गुन की पूर्णिमा गुरुवार की सुबह 10:11 बजे से शुरू हो रही है और भद्रा भी उसी समय से आरंभ हो रहा है. भद्रा गुरुवार की रात 10:47 बजे तक रहेगी. वहीं 14 मार्च को पूर्णिमा तिथि दोपहर 11:22 बजे तक ही है.
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 13 को होलिका दहन
पंडित राकेश झा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन को लेकर शास्त्रों में तीन नियम बतलाये गये हैं. पहला पूर्णिमा तिथि, दूसरा भद्रा मुक्त काल व तीसरा रात्रि का समय होना चाहिए. भद्रा में श्रावणी कर्म एवं फाल्गुनी कर्म वर्जित हैं. 13 मार्च की रात में पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी व भद्रा भी रात 10:47 बजे खत्म हो जायेगी. इसीलिए 13 मार्च को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन होगा. वहीं शुक्रवार 14 मार्च को सूर्योदयकालीन पूर्णिमा, स्नान-दान की पूर्णिमा, कुलदेवता को सिन्दूरार्पण किया जायेगा.पंडित राकेश झा ने कहा कि रंगोत्सव का पर्व होली उदय व्यापिनी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में मनाया जाता है. प्रेम, सौहार्द, भाईचारा का प्रतीक व रंगों का पर्व होली चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 15 मार्च को मनायी जायेगी. इस दिन दो शुभ नक्षत्रों का युग्म संयोग रहेगा. होली के दिन सुबह 7:46 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त पूरे दिन विद्यमान रहेगा. इस दिन दोपहर 12:55 बजे के बाद वृद्धि योग भी रहेगा.
राशि के अनुसार होलिका पूजन
- मेष व वृश्चिक- गुड़ की आहुति दें
- वृष राशि- चीनी की आहुति दें
- मिथुन व कन्या- कर्पूर की आहुति दें
- कर्क – लोहबान की आहुति दें
- सिंह राशि- गुड़ की आहुति दें
- तुला राशि- कर्पूर की आहुति दें
- धनु व मीन- जौ और चना की आहुति दें
- मकर व कुंभ- तिल को होलिका दहन में डालें
Also Read: Patna News: होली में ड्रोन से होगी निगरानी, सोशल मीडया पर नजर रखने के लिए टीम गठित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










