Happy Gupt Navratri 2025 Wishes: मां दुर्गा की कृपा से … यहां से अपनों को भेजें गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Jun 2025 7:55 AM
Happy Gupt Navratri 2025 Wishes
Happy Gupt Navratri 2025 Wishes: गुप्त नवरात्रि 2025 का शुभ आरंभ हो चुका है. यह नौ दिवसीय पर्व शक्ति, साधना और आस्था का प्रतीक है. ऐसे में आप भी अपने प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं भेजें. यहां पाएं सुंदर और भावपूर्ण गुप्त नवरात्रि संदेश.
Happy Gupt Navratri 2025 Wishes: गुप्त नवरात्रि 2025 की शुरुआत 26 जून से हो चुकी है और यह 4 जुलाई तक मनाई जाएगी. यह पर्व तांत्रिक साधना, आध्यात्मिक जागरण और मनोकामना पूर्ति का विशेष अवसर माना जाता है. आषाढ़ महीने में पड़ने वाली यह गुप्त नवरात्रि सामान्य नवरात्रि की तरह बाह्य रूप से नहीं मनाई जाती, बल्कि यह साधना का एक अत्यंत गोपनीय और शक्तिशाली रूप है. गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की उपासना की जाती है – जैसे कि मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, बगलामुखी, भुवनेश्वरी आदि. यह साधना जीवन की बाधाओं को दूर करने, शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और आत्मबल को जागृत करने में सहायक होती है. इस दौरान आप अपने चाहने वालों को यहां से बधाई संदेश भेज सकते हैं.
Happy Gupt Navratri 2025 Wishes:इस गुप्त नवरात्रि पर मां दुर्गा
इस गुप्त नवरात्रि पर मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहे,
जीवन में सफलता के द्वार खुलें और हर दिशा से शुभ समाचार प्राप्त हों,
गुप्त नवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं
Gupt Navratri 2025 शुरू, जानें मुहूर्त और पूजा का महत्व
Happy Gupt Navratri 2025 Wishes: शुभ गुप्त नवरात्रि 2025
शुभ गुप्त नवरात्रि 2025!
आपका दिन मंगलमय हो.
जय माता दी.
गुप्त नवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं
Happy Gupt Navratri 2025 Wishes: मां दुर्गा की कृपा से आपके
मां दुर्गा की कृपा से आपके
जीवन में आए नवचेतना और सौभाग्य
गुप्त नवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं
Happy Gupt Navratri 2025 Wishes: मां दुर्गा आपके जीवन से हर कष्ट
मां दुर्गा आपके जीवन से हर कष्ट और नकारात्मकता को दूर करें और
आपके परिवार में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो.
गुप्त नवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं
Happy Gupt Navratri 2025 Wishes: गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर
गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर,
हम यही कामना करते हैं कि मां दुर्गा की कृपा
आप पर सदैव बनी रहे और नवरात्रि आपके जीवन में नवचेतना,
उत्साह और ऊर्जा का संचार करे.
गुप्त नवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं
Happy Gupt Navratri 2025 Wishes: गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर हम
गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर हम यही प्रार्थना करते हैं कि
मां दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें और
जीवन के हर मोड़ पर आपका मार्गदर्शन करें.
गुप्त नवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










