Gupt Navratri 2025 शुरू, जानें मुहूर्त और पूजा का महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Jun 2025 7:56 AM
Gupt Navratri 2025 starts from today
Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में आषाढ़ माह में आने वाली गुप्त नवरात्रि का विशेष आध्यात्मिक और तांत्रिक महत्व माना जाता है. इस अवधि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा गुप्त रूप से और विशेष साधना विधियों के माध्यम से की जाती है, इसलिए इसे "गुप्त नवरात्रि" कहा जाता है. यह साधना तंत्र शास्त्र से जुड़ी होती है, जो सिद्धियों की प्राप्ति और आत्मिक उन्नति का मार्ग खोलती है. इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज, 26 जून 2025 से हो रही है. यह नवरात्रि 4 जुलाई 2025 तक चलेगी. आइए जानते हैं इस पावन पर्व से जुड़ी विशेष जानकारियां, पूजन विधि और इसका महत्व विस्तार से.
Gupt Navratri 2025: आज, 26 जून से गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. वर्ष में दो बार गुप्त नवरात्रि मनाए जाते हैं — एक माघ मास में और दूसरा आषाढ़ मास में. इनके विपरीत, चैत्र और अश्विन मास में प्रकट नवरात्रि मनाए जाते हैं. गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से मां काली की तांत्रिक साधना और गुप्त उपासना के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं. हालांकि, आम श्रद्धालुओं के लिए इस दौरान मां दुर्गा की विधिवत पूजा करना श्रेयस्कर होता है. आप चाहें तो किसी मंदिर जाकर मां दुर्गा के दर्शन और पूजन भी कर सकते हैं.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब तक
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 की शुरुआत 26 जून से हो रही है और इसका समापन 4 जुलाई को होगा. इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक मनाई जाएगी. घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 26 जून को सुबह 5:25 से 6:58 बजे तक रहेगा. यदि यह समय संभव न हो, तो अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11:56 से 12:52 बजे के बीच भी कलश स्थापना की जा सकती है.
मां दुर्गा की कृपा से … यहां से अपनों को भेजें गुप्त नवरात्रि की शुभकामनाएं
गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का आरंभ 26 जून, गुरुवार को हो रहा है और इसका समापन 4 जुलाई, शुक्रवार को नवमी तिथि के साथ होगा. इस नवमी को भड़ल्या नवमी के नाम से भी जाना जाता है. कलश स्थापना के लिए आज का शुभ समय प्रातः 5:25 से 6:58 बजे तक है. यदि इस समय में स्थापना संभव न हो, तो अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11:56 से 12:52 बजे तक कलश स्थापना की जा सकती है.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में इन देवियों की पूजा
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की बजाय दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है. इन दस महाविद्याओं में शामिल हैं – मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी. इन शक्तिशाली देवियों की साधना के माध्यम से साधक विशेष सिद्धियों की प्राप्ति करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










