कल है मार्च का आखिरी प्रदोष व्रत, कुंवारी कन्याएं इस विधि से करें शिव आराधना

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Mar 2025 7:33 AM

विज्ञापन

Guru Pradosh Vrat March 2025 (AI Generated Photo)

Guru Pradosh Vrat March 2025: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत गुरुवार को मनाया जाएगा. चूंकि यह व्रत गुरुवार के दिन है, इसे गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा.

विज्ञापन

Guru Pradosh Vrat March 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व है. यह व्रत हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आयोजित किया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से इच्छित फल की प्राप्ति होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को गुरु प्रदोष व्रत मनाया जाएगा. चूंकि इस दिन गुरुवार है, इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है. यह मार्च महीने का अंतिम या दूसरा प्रदोष व्रत भी है. जानें कि मार्च में गुरु का शुभ मुहूर्त क्या है, इसके अलावा ये भी जानें कि कुंवारी कन्याएं इस दिन कैसे पूजा कर सकती है.

प्रदोष व्रत कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 27 मार्च को रात 1 बजकर 43 मिनट पर प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन उसी दिन रात 11 बजकर 3 मिनट पर होगा. इसलिए, 27 मार्च को प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाएगा. चूंकि यह व्रत गुरुवार को है, इसे गुरू प्रदोष व्रत कहा जाएगा. यह चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत है. पूजा का शुभ मुहूर्त 27 मार्च को शाम 6 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा.

शनि अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन गलतियों से बचें वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फूल, फल आदि अर्पित करें. प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें, भगवान शिव की आरती करें और भोग लगाएं. इसके बाद पूरे दिन व्रत के नियमों का पालन करें.

प्रदोष व्रत के नियम

प्रदोष व्रत के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं किया जाता. इस दिन भगवान शिव पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए. नकारात्मक विचारों और बातों को मन से दूर रखना आवश्यक है. इस दिन क्रोध नहीं करना चाहिए.

कुंवारी कन्याओं के लिए पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन सबसे पहले कुंवारी कन्याओं को प्रातः स्नान करना चाहिए. इसके बाद उन्हें स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए. फिर शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए और गंगाजल, भांग, धतूरा, दूध आदि का भी अर्पण करना चाहिए. धूप और दीप जलाना चाहिए. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना चाहिए. प्रदोष व्रत की कथा और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. अंत में भगवान की आरती करनी चाहिए. गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्रों का दान करना चाहिए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola