Grahan 2025: कुंडली में ग्रहण योग जीवन पर डालता है ये प्रभाव

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Sep 2025 10:36 AM

विज्ञापन

ग्रहण योग

Grahan 2025: सूर्यग्रहण या चंद्रग्रहण के दौरान कुंडली में ग्रहण योग बनना जीवन में कई तरह के प्रभाव लाता है. यह योग मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य, करियर, संबंध और आर्थिक मामलों में बाधाएँ उत्पन्न कर सकता है. सही उपाय और सतर्कता से इसके नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

Grahan 2025: जन्मकुंडली में ग्रहों की अनुकूल स्थिति का हमारे जीवन पर अत्यंत महत्व होता है. जन्मकुंडली में बारह भाव होते हैं और प्रत्येक भाव का प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों में महसूस होता है. ग्रहों की अनुकूल या प्रतिकूल स्थिति से जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक परिणाम उत्पन्न होते हैं.

चंद्रग्रहण दोष व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक जीवन में अनेक परेशानियाँ ला सकता है. इससे कार्य में बाधा, मानसिक अस्थिरता, नसों से जुड़ी समस्याएँ और कभी-कभी अनिद्रा जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

चंद्रग्रहण योग कैसे बनता है?

चंद्रग्रहण योग तब बनता है जब जन्मकुंडली में:

किसी भाव में चंद्रमा के साथ राहु या केतु हो, या सूर्य और चंद्रमा एक साथ स्थित हों. चंद्रमा मन का कारक ग्रह है, जबकि राहु छाया ग्रह माना जाता है जो मानसिक स्थिति को अस्थिर करता है. यह योग जीवन में अचानक परेशानियां, छल-प्रपंच, अनिद्रा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है.

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है तरक्की 

जन्मकुंडली के प्रत्येक भाव में चंद्रग्रहण योग का प्रभाव

  • पहला भाव: आंतरिक शक्ति में कमी, स्वास्थ्य सामान्य रहता है.
  • दूसरा भाव: वाणी, धन और संपत्ति में कमी, परिवारिक सुख प्रभावित.
  • तीसरा भाव: भाई-बहन के सुख में कमी, भौतिक सुख सीमित.
  • चौथा भाव: माता का सुख और पारिवारिक सहयोग कम.
  • पांचवा भाव: संतान, शिक्षा और प्रेम संबंध में परेशानी.
  • छठा भाव: करियर में बाधाएँ, शत्रु सक्रिय.
  • सातवा भाव: व्यापार और वैवाहिक जीवन में कठिनाई, पेट संबंधी समस्या.
  • आठवां भाव: स्वास्थ्य संबंधी समस्या, अचानक घटनाएँ.
  • नवम भाव: धार्मिक कार्य में रुचि कम, भाग्य साथ नहीं देता.
  • दशम भाव: कार्य और व्यापार में नुकसान, पिता का सहयोग कम.
  • एकादश भाव: लाभ में कमी, आर्थिक हानि, संसाधनों की कमी.
  • द्वादश भाव: खर्च, कर्ज, स्वास्थ्य समस्या और हॉस्पिटल खर्च बढ़ना.

जन्मकुंडली, वास्तु, व्रत-त्योहार और अन्य ज्योतिषीय जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से संपर्क कर सकते हैं.

संपर्क: 8080426594 / 9545290847
विशेषज्ञता: ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola