ePaper

Grah Gochar 2025: दिसंबर में 5 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, वृश्चिक-धनु और मीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Updated at : 23 Nov 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
Grah Gochar December 2025

Grah Gochar December 2025

Grah Gochar December 2025: दिसंबर का महीना वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा. क्योंकि दिसंबर में 5 ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इन ग्रहों के चाल बदलते ही नौकरी-बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे, जिससे इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

Grah Gochar December 2025: साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर में ग्रहों के राजा सूर्य, देव गुरु बृहस्पति, ग्रहों के सेनापति मंगलदेव, ग्रहों के राजकुमार बुध और शुक्रदेव राशि परिवर्तन करेंगे. 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे. वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल 07 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के राजकुमार बुध दो बार राशि परिवर्तन करेंगे. दिसंबर में बुध वृश्चिक और धनु राशि में रहेंगे. वर्तमान समय में सूर्य वृश्चिक राशि में विराजमान है और 16 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे, इसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे. शुक्र देव 20 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर कर जाएंगे. ऐसे में ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, खासकर करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिलने की संभावना है.

वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिसंबर

16 दिसंबर तक ग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगलदेव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल के स्वराशि में होने से वृश्चिक राशि के जातकों को जबरदस्त ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता मिलेगी. इसके साथ ही गुरु आठवें भाव में में होंगे, जिससे अध्यात्म की ओर काफी अधिक झुकाव होगा. वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए धन लाभ का योग बहुत अच्छा है. आपकी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा. आपको अपने करियर में सफलता और उन्नति के अवसर मिलेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. नए अवसरों का लाभ उठाने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है.

धनु राशि वालों का शुरू होगा भाग्योदय

धनु राशि के चौथे भाव में शनिदेव रहेंगे. इसके अलावा दिसंबर माह में बुध, सूर्य, शुक्र और मंगल भी गोचर करेंगे, जिसके कारण धनु राशि में बुधादित्य, शुक्रादित्य, मंगल आदित्य से लेकर त्रिग्रही, पंचग्रही योग का निर्माण होगा. धनु राशि के जातकों के जीवन में शनिदेव का विशेष प्रभाव हो सकता है. धनु राशि वालों को चारों तरफ से लाभ ही लाभ मिलेगा. पुराने समस्याओं का समाधान हो जाएगा. विदेश यात्रा या पढ़ाई के योग बन रहे हैं. विदेश में नौकरी करने के सपना पूरा हो सकता है. आपकी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा. आपको अपने करियर में सफलता और उन्नति के अवसर मिलेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. नए अवसरों का लाभ उठाने का मौका मिलेगा.

मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

मीन राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान रहेंगे, इसके अलावा चौथे भाव में गुरु रहेंगे. मीन राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में तेजी से बढ़ोतरी होगी. करियर में नए विकल्प मिलेंगे. इसके साथ ही पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा. धन वृद्धि होने का योग है. आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा. आपको सफलता और खुशियों का अनुभव होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपको नए अवसर मिलेंगे. प्रेम और रिश्तों में भी मिठास आएगी.

Also Read: Saptahik Rashifal: मेष-मिथुन समेत इन 7 राशियों के लिए यह सप्ताह बेहद खास, 5 राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola