आज है ज्येष्ठ का बड़ा मंगल, जानें पूजा के उत्तम समय और उपाय

Updated:
विज्ञापन
Bada Mangal 2025 starts from today

Bada Mangal 2025

First Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ मास का पहला प्रमुख मंगल आज 13 मई को है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस पवित्र दिन पर भगवान श्री राम और हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी.

विज्ञापन

First Bada Mangal 2025: आज, 13 मई 2025 को ज्येष्ठमाह का पहला बड़ा मंगल मनाया जा रहा है. सनातन धर्म में बड़े मंगल का विशेष महत्व है. इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर श्री राम और हनुमान जी की भेंट हुई थी. बड़े मंगल के दिन श्रद्धा के साथ हनुमान जी, भगवान श्री राम और माता सीता की उपासना करने से जातक की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. जानें बड़े मंगल का पूजन शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग, पूजाविधि

बड़ा मंगल शुभ मुहूर्त

ज्योतिषज्ञ के अनुसार, बड़े मंगल की पूजा के लिए सुबह 5:32 से 7:13 बजे तक और शाम 7:04 से रात 9:30 बजे तक सर्वोत्तम मुहूर्त है. इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11:51 से दोपहर 12:45 बजे तक है.

आज बड़ा मंगल पर करें इस आरती का पाठ, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

पूजन विधि

सुबह स्नान करके स्वच्छ लाल वस्त्र पहनें. हनुमान जी की मूर्ति या चित्र पर सिंदूर, चोला, पुष्प और चमेली का तेल चढ़ाएं. गुड़-चना, लड्डू और तुलसी पत्तों का भोग अर्पित करें. “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. आरती करके प्रसाद वितरित करें और जरूरतमंदों को भोजन या वस्त्र का दान करें.

शुभ उपाय

  • आज के दिन हनुमान मंदिर में लाल रंग का ध्वज या पताका चढ़ाना शुभ माना जाता है.
  • पान, लौंग और सुपारी का जोड़ा चढ़ाकर मनोकामना करने से बाधाएं दूर होती हैं.
  • मंगलवार को ब्राह्मण को ल���ल वस्त्र, तिल और गुड़ दान करने से पितृ दोष भी शांत होता है.

मंत्र जाप

पूजन के दौरान निम्न मंत्रों का जाप विशेष फलदायी होता है:

“ॐ रामदूताय नमः”

“ॐ अंजनीसुताय नमः”

“ॐ बजरंगबली हनुमते नमः”

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola