ePaper

Dhanteras Shopping : धनतेरस पर राशि अनुसार इस धातु की करें खरीदारी

Updated at : 02 Nov 2021 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras Shopping : धनतेरस पर राशि अनुसार इस धातु की करें खरीदारी

धनतेरस 2 नवंबर को है. इस दिन शुभ मुहूर्त पर खरीदारी करना जीतना सही माना जाता है उकना ही अच्छा होता राशि अनुसार खरीदारी करना. आप भी जानें आपकी राशि अनुसार किन चीजों की खरीदारी करना शुभ है.

विज्ञापन

Dhanteras Shopping : धनतेरस के दिन कुबेर देवता की पूजा की जाती है. इस दिन सोने-चांदी समेत विभिन्न धातु की खरीदारी का विशेष महत्व है. ऐसे में राशि अनुसार खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है. जानें आप अपनी राशि अनुसार धनतेरस पर किस चीज की खरीदारी कर सकते हैं.

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए. आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने, चांदी या हीरे की वस्तु या गहने खरीदने चाहिए यह काफी शुभ है.

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने के गहने खरीदने चाहिए. आप हरे रंग की कोई चीज भी खरीद सकते हैं.

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी का श्रीयंत्र ले सकते हैं. इससे सालभर आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को धनतेरस पर सोना खरीदना चाहिए. यह काफी शुभ होगा. अगर आप सोने की चीजें नहीं खरीद सकते तो तांबे के बर्तन खरीदें.

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को धनतेरस पर कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजें खरीदनी चाहिए. इससे धन में वृद्धि होगी.

तुला राशि- तुला राशि के लोगों को धनतेरस पर सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदनी चाहिए. आप माता लक्ष्मी के लिए श्रृंगार का सामान भी खरीद सकते हैं.

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने के गहने , सिक्के या तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए. इसके अलावा आप हनुमान जी के लिए चांदी का गदा भी खरीद सकते हैं.

Also Read: Dhanteras 2021 : धनतेरस पर करें ये आसान उपाय, धन वर्षा के साथ मिलेगी निरोगी काया

धनु राशि- धनु राशि के लोग धनतेरस पर वाहन खरीद सकते हैं. इस दिन आप चांदी के आभूषण, बर्तन, चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं.

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन वाहन और सजावट की चीजें खरीदनी चाहिए. आप चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं.

कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी और स्टील के बर्तन की खरीद करना शुभ और अत्यधिक फलदायी है.

मीन राशि- मीन राशि के जातक इस दिवाली चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदें. चांदी मीन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है.

विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola