December 2025 Vrat Tyohar List: मोक्षदा एकादशी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जयंती तक, दिसंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2025 5:52 AM
दिसंबर 2025 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट.
December 2025 Vrat Tyohar List: दिसंबर महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है.मोक्षदा एकादशी से लेकर क्रिसमस तक, पूरे महीने व्रत-त्योहारों की श्रृंखला चलती रहेगी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण पर्व, एकादशी, संक्रांति और विशेष तिथियाँ पड़ेंगी.यहाँ जानें दिसंबर के सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट।
December 2025 Vrat Tyohar List: दिसंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. साल के अंतिम महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका हिंदू पंचांग में विशेष स्थान है. इसी माह से पौष मास की शुरुआत होती है, जिसे सूर्य पूजा का उत्तम समय कहा गया है. इसके साथ ही धनु संक्रांति के बाद खरमास भी आरंभ हो जाता है, जिसके चलते विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य कुछ समय के लिए रोक दिए जाते हैं. आइए जानें दिसंबर के प्रमुख पर्व और उनका धार्मिक महत्व—
दिसंबर 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार
- 1 दिसंबर 2025, सोमवार- मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती
- 2 दिसंबर 2025, मंगलवार- प्रदोष व्रत
- 4 दिसंबर 2025, गुरुवार- अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती व मार्गशीर्ष पूर्णिमा
- 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार- पौष माह आरंभ
- 7 दिसंबर 2025, रविवार- अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
- 15 दिसंबर 2025, सोमवार- सफला एकादशी
- 16 दिसंबर 2025, मंगलवार- धनु संक्रांति और खरमास की शुरुआत
- 17 दिसंबर 2025, बुधवार- प्रदोष व्रत
- 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार- पौष अमावस्या
- 24 दिसंबर 2025, बुधवार- विनायक चतुर्थी
- 25 दिसंबर 2025, गुरुवार- क्रिसमस
- 27 दिसंबर 2025, शनिवार- गुरु गोविंद सिंह जयंती
- 30 दिसंबर 2025, मंगलवार- पौष पुत्रदा एकादशी
- 31 दिसंबर 2025, बुधवार- बैकुंठ एकादशी
1 दिसंबर 2025, सोमवार – मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी सभी एकादशियों में श्रेष्ठ मानी जाती है. पुराणों में वर्णित है कि इस व्रत के पालन से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पूर्व जन्मों के पापों का शमन होता है. इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है. मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था. भक्त इस दिन गीता का पाठ करने और ध्यान साधना में लीन होने से विशेष पुण्य प्राप्त करते हैं.
2 दिसंबर – प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन संध्याकाल में शिवपूजा करने से मानसिक शांति और कष्टों से मुक्ति मिलती है.
4 दिसंबर – अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती और मार्गशीर्ष पूर्णिमा
मार्गशीर्ष की पूर्णिमा अत्यंत पवित्र मानी जाती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है. इसी पूर्णिमा को माता अन्नपूर्णा और भगवान दत्तात्रेय की जयंती भी मनाई जाती है.
5 दिसंबर – पौष माह का आरंभ
आज से पौष महीने की शुरुआत होती है, जिसे सूर्य देव की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना गया है.
7 दिसंबर – अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
यह व्रत गणेश भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है. कहा जाता है कि इसकी उपासना से सभी विघ्न दूर होते हैं.
15 दिसंबर – सफला एकादशी
यह एकादशी मनोकामना पूर्ण करने वाली मानी गई है. विष्णु उपासना से भाग्य का उदय होता है.
16 दिसंबर – धनु संक्रांति और खरमास आरंभ
इस दिन सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास शुरू होता है. इस अवधि में शुभ कार्य निषिद्ध रहते हैं. हालांकि, विष्णु पूजा और दान-पुण्य अत्यंत शुभ माना जाता है.
17 दिसंबर – प्रदोष व्रत
शिवभक्ति और उपवास से इच्छित फल की प्राप्ति होती है.
19 दिसंबर – पौष अमावस्या
इस दिन पितृ तर्पण और दान का विशेष महत्व बताया गया है.
24 दिसंबर – विनायक चतुर्थी
गणेश पूजा से कार्य सिद्धि और बाधाओं की समाप्ति होती है.
27 दिसंबर – गुरु गोबिंद सिंह जयंती
सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती इस दिन श्रद्धा से मनाई जाती है. देशभर में नगर कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाता है.
30 दिसंबर – पौष पुत्रदा एकादशी
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों के लिए यह एकादशी अत्यंत शुभ मानी गई है.
31 दिसंबर – बैकुंठ एकादशी
यह एकादशी विष्णु भक्तों के लिए सर्वोच्च मानी जाती है. माना जाता है कि इस दिन बैकुंठ के द्वार स्वतः खुलते हैं और व्रत-पूजा से मोक्ष की प्राप्ति होती है.
दिसंबर का पूरा महीना आध्यात्मिक साधना, दान, उपवास और देव आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










